IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पारा हाई... PAK बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने दी टीम इंडिया को चुनौती, क्या कहा?
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में अभी चार दिन का समय है, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि भारत के खिलाफ टीम अलग मानसिकता के साथ उतरेगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs PAK T20 World Cup: पिछले कई हफ्तों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर ड्रामा करने वाला पाकिस्तान ने आखिरकार यू-टर्न ले लिया है। अब आईसीसी द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों के बीच मैच खेला जाएगा।
कोलंबो में होने वाले मैच से पहले मंगलवार को खेले पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा यूएसए की तरह जिस तरह खेलें, ठीक उसी तरह भारत के खिलाफ भी अटैकिंग और पॉजिटिव माइंडसेट से खेलेंगे।
भारत को लेकर क्या बोले साहिबजादा फरहान?
दरअसल, पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलने के बाद प्रेजेंटर वसीम अकरम से बात करते हुए एक सवाल का जवाब देते हुए साहिबजादा फरहान ने कहा 'टीम उसी माइंडसेट के साथ उतरेगी जैसा हमने टीम इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जैसा एशिया कप में किया था। भारत के खिलाफ हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।'
उस्मान तारिक पर रहेगी नजर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक पर सभी की नजर रहेगी। वहीं, भारतीय फैंस की नजर सलामी बल्लेबाजों पर भी रहेगी कि कैसे उस्मान तारिक के छक्के छुड़ाते हैं। इस मैच में हाई स्कोर मैच देखने की उम्मीद है।
Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस मैच में 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है, लेकिन उसमें भी भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की थी।