अपडेटेड 10 March 2026 at 19:14 IST

‘शर्म करो टीम इंडिया…’, सूर्यकुमार यादव पर भड़के कीर्ति आजाद तो हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा TMC सांसद कीर्ति आजाद ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की खिताबी जीत के जश्न पर सवाल उठाया है। वहीं, कीर्ति आज़ाद के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी पलटवार किया है।

Follow : Google News Icon  

Kirti Azad On Team India: रविवार, 8 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी (TMC) के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद का एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया। 

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी (ICC) चीफ जय शाह पर तंज कसा है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में एक नया बवाल खड़ा हो गया। अब कीर्ति आज़ाद के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पलटवार किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी राय व्यक्त की।

कीर्ति आजाद का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट

कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा 'टीम इंडिया पर शर्म आती है! जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत (हिंदुस्तान) में लाए थे। आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं?।'

कप्तान पर कीर्ति आजाद ने कसा तंज

कीर्ति आजाद ने आगे पोस्ट में लिखा 'यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है। सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए। संजू ने कभी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है, किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं।'

Advertisement

कीर्ति आजाद के पोस्ट पर हरभजन सिंह ने क्या कहा?

कीर्ति आजाद के तंज भरे पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए कहा ‘भारत  बहुत ही शानदार खेला है। सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं। जहां-जहां मन करता जाएं मंदिर भी जाएं, मंदिर जाएं गुरुद्वारा जाएं खेल को धर्म के रंग से नहीं देखना चाहिए।’

आगे उन्होंने कहा 'जिस प्रकार से उत्साह था यह नहीं कह सकते हैं कि हिन्दू है यह मुस्लिम है उत्साह में इस प्रकार से नहीं बोलना चाहिए। हम सभी धर्म की इज्जत करते हैं खिलाड़ी हर धर्म की इज्जत करता है। टीम ने डेढ़ 2 साल के अंदर बहुत मेहनत की गौतम गंभीर को बहुत आलोचना झेली, लेकिन आखिरकार उन्हें सफलता मिली बहुत-बहुत उसके लिए उन्हें और टीम को शुभकामनाएं।'

Advertisement

गिरिराज सिंह ने क्या बोला?

कीर्ति आजाद के तंज भरे पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा 'भारत सनातनियों से जुड़ा हुआ देश है अगर उन्होंने ऐसा किया तो भारत का सामान किया है । भारत की पहचान सनातन से क्रिश्चियन और मुसलमान से नहीं है।'

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, 'हैट्रिक' लगाने के साथ 'गोल्ड' को बनाया अगला टारगेट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 19:14 IST