Suryakumar Yadav: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, 'हैट्रिक' लगाने के साथ 'गोल्ड' को बनाया अगला टारगेट

Suryakumar Yadav Next Mission: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हारने के दो दिन बाद ही कप्तान सूर्यकुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने गोल्ड और दोबारा वर्ल्ड कप जीतने को अपना अगला लक्ष्य बताया है।

Follow : Google News Icon  
Suryakumar Yadav Next Mission
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान | Image: X/BCCI

Suryakumar Yadav on Next Mission:  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने और वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि वे आगे भी रुकने वाले नहीं हैं।

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम इंडिया के तीसरे कप्तान सूर्यकुमार ने ट्रॉफी हाथ में आते ही अपने अगले दो बड़े लक्ष्यों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने अगले लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा ‘मेरा अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक गोल्ड जीतना है और उसी साल हमें अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव भी करना है।’

कप्तान सूर्यकुमार का अगला मिशन ओलंपिक गोल्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद मुंबई पहुंचते ही कप्तान सूर्यकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'हमारा अगला गोल है, 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना। उसी साल T20 वर्ल्ड कप भी होगा, इसलिए हम टी20 हैट्रिक बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।'

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे कप्तान बने सूर्या

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 का खिताब जीता था। 2007 के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन हराया। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 159 रन पर सिमट गई और भारत ने आसानी से 96 रन से मैच को जीत लिया।

ये भी पढ़ें: Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे चलेगी, हर कदम पर...', वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, पिता के नाम शेयर किया पोस्ट
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड