Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे चलेगी, हर कदम पर...', वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, पिता के नाम शेयर किया पोस्ट

Rinku Singhs: टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके पिता का निधन को गया था, जिसके चलते वो अचानक से घर लौट गए और फिर टीम के साथ जुड़ गए। अब विश्व कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पापा के नाम एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्होंने याद किया है।

Follow : Google News Icon  
rinku singhs emotional post for father
insta.rinkusingh | Image: रिंकू सिंह ने पापा के नाम लिखा भावुक पोस्ट

Rinku Singhs: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद भारत और भारतीय खिलाड़ियों के बीच खूब जश्न का माहौल देखा गया, लेकिन टीम इंडिया के जश्न के बीच एक ऐसा दर्द छिपा था, वो आज एक भावुक कर देने वाले पोस्ट में देखा गया है। 

देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जितना कोई छोटा काम नहीं है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के बीच में पिता का सिर से साया उठना किसी पहाड़ टूटने से कम नहीं होता है। टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन होना रिंकू के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता ने नाम एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है, जिसके पढ़कर हर कोई भावुक हो जाएगा। विश्व कप जीतने के बाद वह भावुक हुए और अपने पिता के निधन पर पहली कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'काश आप मेरे पास होते...।'

'बहुत मिस करूंगा पापा...'-रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता को याद करते और साथ में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था।'

Advertisement

रिंकू सिंह ने पिता को याद करते हुए आगे लिखा 'अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा, बहुत ज्यादा।' रिंकू सिंह के इस पोस्ट में उनका दर्द साफ-साफ झलकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 5 मैच खेले। लगभग सभी मैचों में रिंकू को आखिरी मोमेंट पर बल्लेबाजी मिली। नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ अंत में उन्होंने अहम पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम से बाहर हुए और उसके बाद संजू सैमसन की टीम में एंट्री हुई। टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह ने शानदार फील्डिंग भी की। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: T20 Series: विश्व विजेता टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें पूरा शेड्यूल

 

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड