shan Kishan Marriage: अदिति हुंडिया को ईशान किशन जल्द बनाएंगे दुल्हनिया! फाइनल मैच के बाद गर्लफ्रेंड संग दिखे तो दादा ने लगाई मुहर

Ishan Kishan Marriage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के सेलिब्रेशन के बीच ईशान किशन और अदिति हंडिया सुर्खियों में आ गए हैं। क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड को जल्द ही दुल्हनिया बनाने वाले हैं। इसपर उनके दादा ने मुहर लगा दी है।

Follow : Google News Icon  
ishan kishan wedding update with girlfriend Aditi Hundia
ishan kishan wedding update with girlfriend Aditi Hundia | Image: X

Ishan Kishan Marriage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेटर ईशान किशन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया के साथ उनके रोमांटिक मोमेंट्स ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। अब इसी बीच ईशान किशन की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, क्रिकेटर के दादा ने मीडिया से बातचीत में उनकी शादी को लेकर अहम खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि क्रिकेटर की शादी को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

ईशान किशन के दादा ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए ईशान किशन के दादा ने कहा कि उन्हें अपने पोते पर काफी गर्व है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने ईशान से कहा था कि वह उनकी शादी तक जिंदा रहना चाहते हैं। इस पर ईशान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि उनकी शादी अगले साल तक हो सकती है और दादा को उनके बच्चे के जन्म तक जिंदा रहना होगा ताकि वह उसे गोद में खिला सकें।

अभी तय नहीं हुई शादी की तारीख

ईशान किशन के दादा ने उनकी शादी की तारीख को लेकर साफ किया कि फिलहाल शादी की कोई तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ईशान और अदिति जब भी शादी करने का फैसला करेंगे, परिवार उनका पूरा समर्थन करेगा। उन्होंने बताया कि मैच के बाद ईशान ने उन्हें फोन भी किया था, जिस पर उन्होंने अपने पोते को आशीर्वाद और प्यार दिया है। 

दादा ने कहा कि उन्होंने मैच के बाद की सेरेमनी में ईशान को अदिति हुंडिया के साथ देखा था। उन्होंने कहा कि अदिति अक्सर ईशान के मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं। परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और ईशान जिस लड़की से शादी करना चाहेंगे, परिवार उसे स्वीकार करेगा।

Advertisement

कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस डीवा का खिताब जीता था और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। अदिति कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा साल 2019 के आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी, जब उन्हें स्टैंड्स में मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के लिए 'टॉक्सिक' के डर का खात्मा, ये फिल्म बनी मुसीबत

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड