Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लिए यश की 'टॉक्सिक' के डर का खात्मा, लेकिन ये साउथ फिल्म संग होगी जबरदस्त भिड़ंत

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ टक्कर नहीं होगी। लेकिन साउथ की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ जबरदस्त टक्कर होने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh | Image: X

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: मार्च महीने में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है, जिसके बाद फिल्म ट्रेड में इस क्लैश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी दिन यश की 'टॉक्सिक' भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस साउथ फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

'धुरंधर 2' से बड़ी कमाई की उम्मीद

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने की उम्मीद ट्रेड एक्सपर्ट्स द्वारा जताई जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट ने हिंदी में रिलीज होने के बावजूद भारत में करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार फिल्म को तेलुगु भाषा में डब करके भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे साउथ भारत में भी इसके प्रदर्शन को मजबूत माना जा रहा है।

'उस्ताद भगत सिंह' को त्योहारों मिल रहा सहारा

दूसरी तरफ साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म विजय की सुपरहिट फिल्म 'थेरी' का रीमेक बताई जा रही है। 19 मार्च के आसपास 'उगादी' और 'गुड़ी पड़वा' जैसे त्योहार पड़ रहे हैं, वहीं कुछ दिनों बाद ईद भी है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट मानते हैं कि त्योहारों के इस दौर का फायदा फिल्म को मिल सकता है और स्थानीय दर्शकों की बड़ी संख्या सिनेमाघरों तक पहुंच सकती है।

स्क्रीन और टिकट प्राइस को लेकर बढ़ी चुनौती

फिल्म ट्रेड से जुड़े लोगों के अनुसार दोनों बड़ी फिल्मों की एक साथ रिलीज से सिनेमाघरों में स्क्रीन शेयरिंग को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। पवन कल्याण की स्टार पावर को देखते हुए 'उस्ताद भगत सिंह' की स्क्रीन पर ज्यादा मांग की जा रही है। वहीं खबरें यह भी हैं कि फिल्म के निर्माता टिकट की कीमत बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन ट्रेड से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि ज्यादा टिकट कीमत दर्शकों को दूसरी फिल्म की ओर भी मोड़ सकती है।

Advertisement

'धुरंधर 2' पर टिकी निगाहें

ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि 'धुरंधर' का पार्ट साउथ भारत में भी अच्छी कमाई कर चुका है। बिना डब वर्जन के ही फिल्म ने चार दक्षिणी राज्यों से करीब 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में डब्ड वर्जन के साथ 'धुरंधर 2' इस क्षेत्र में भी मजबूत प्रदर्शन कर सकती है, जिससे बॉक्स ऑफिस क्लैश और दिलचस्प बन होने वाला है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड संग ईशान किशन की कोजी फोटो वायरल, लिपलॉक तस्वीर की क्या है सच

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड