World Cup 2026: बुमराह के यॉर्कर ने बरपाया कहर, ईशान किशन को लगी गेंद तो मैदान में गिरे; पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ये क्या हो गया?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में होने वाले मैच से पहले अभ्यास सत्र में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद से चोटिल हो गए हैं। वहीं, अभिषेक भी बीमारी से उबर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। 12 फरवरी को नामीबिया और फिर 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद से चोटिल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई है, जिसके बाद ईशान अचानक से जमीन पर गिर गए। अंगूठे में चोट लगने की वजह से इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि कुछ दिनों से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी बीमार हैं। वहीं, कुछ दिनों से चोटिल चल रहे वाशिंगटन सुंदर टीम में शामिल हो गए हैं।
जसप्रीत बुमराह की गेंद से ईशान घायल हुए
बताया जा रहा है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर उनके पैर के अंगूठे पर जा लगी, जिसके बाद ईशान किशन दर्द से कराहते नजर आए। चोट की वजह से अभ्यास सत्र को कुछ देर के लिए रोक भी दिया गया था। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है, उम्मीद है वो नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।
अभिषेक की भी तबीयत डामाडोल
टीम इंडिया पहले ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर परेशान हैं। वो पिछले कई दिनों से पेट संबंधी परेशानी से परेशान हैं। पेट संबंधी बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि, उन्हें अब छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, उनके मैच फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
Advertisement
अभिषेक की जगह कौन हो सकता है शामिल?
अभिषेक शर्मा अगर वो 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह टीम में कौन शामिल हो सकता है? फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिषेक शर्मा मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।
वाशिंगटन सुंदर टीम से जुड़े
चोट के कारण परेशान चल रहे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने टीम जॉइन कर लिया है। वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान दिखाई दिए। 12 फरवरी को होने वाले मैच में वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।