World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PAK बॉलर उस्मान तारीक के समर्थन में उतरे आर अश्विन, एक्शन को दी हरी झंडी; जानिए क्या कहा
Usman Tariq Bowling Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होने वाला है। उससे पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्र अश्विन ने पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Usman Tariq Bowling Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक की चर्चा हर तरफ है और वजह है उनका बॉलिंग एक्शन।
इससे पहले 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और यूएसए का मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम 32 रनों से विजयी रही और इस मैच में उस्मान तारिक का योगदान भी बढ़िया रहा था। उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए थे। अब इस पूरे विवाद पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर अश्विन ने क्या कहा?
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा 'जितना हो सकता है, उतना स्पष्ट करने की कोशिश करूंगा। सबसे पहले उनके एक्शन लीगल है या नहीं, इसकी जांच केवल आईसीसी बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर पर ही की जा सकती है।'
आगे उन्होंने कहा 'दूसरे, 15 डिग्री नियम को याद दिलाते हुए कहा 'गेंदबाज को अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मोड़ना होता है और मैदान पर मौजूद अंपायर द्वारा यह तय करना असंभव है कि गेंदबाज उस 15 डिग्री के दायरे में गेंदबाजी कर रहा है या नहीं।'
रविचंद्रन अश्विन ने सॉल्यूशन भी बताया
रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा 'इसका एकमात्र समाधान बॉलिंग करते हुए टेस्टिंग टूल के माध्यम से लगाया जा सकता है। स्पष्टता का फायदा उठाकर यूं ही किसी पर आरोप लगाना गलत है।'
Advertisement
एक्शन पूरी तरह से लीगल
उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा 'क्रीज पर रुकना वैध है या नहीं, और मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से वैध है क्योंकि यह उनका नियमित एक्शन है। अब देखना है कि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच में उस्मान तारिक की जीत होती है और भारतीय बल्लेबाजों की।