अपडेटेड 17 April 2025 at 17:08 IST
इसे कहते हैं समय का चक्र... जिस मिचेल स्टार्क को जायसवाल ने कहा था 'स्लो गेंदबाज' उससे अब जो कहा वो VIRAL है
रोमांचक सुपर ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बीच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उनकी धमाकेदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले के खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बीच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यशस्वी ने मिचेल स्टार्क की गेंद को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की याद आ गई।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हुआ था बवाल
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जो कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जाती है। इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और 10 साल बाद ये टेस्ट सीरीज 4-1 से गंवा दी। बीजीटी में पर्थ टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर कमेंट करते हुए कहा था द बॉल इज कमिंग टू स्लो (गेंद बहुत धीमी आ रही है)। अब इसी यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी की तारीफ की है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया सुपर ओवर
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 20वां ओवर भी मिचेल स्टार्क ने डाला था जिसमें उन्होंने 8 रन देते हुए ध्रुव जुरेल का अहम विकेट चटकाया था। हालांकि इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 188 रन बना लिए थे जिसकी वजह से मैच में सुपर ओवर की कंडीशन आ गई है।
Advertisement
सुपर ओवर में भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की। जिसमें राजस्थान की टीम ने 11 रन के स्कोर पर दो विकेट चटका दिए। यानी अब दिल्ली को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल सुपर ओवर खेलने आए। जिसमें दिल्ली ने चौथी गेंद पर ही जीत हासिल कर ली।
यशस्वी जायसवाल ने की मिचेल स्टार्क की तारीफ
स्टार्क की शानदार गेंदबाज ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जिताया। मैच के बाद यशस्वी जायसवाल मिचेल स्टार्क के पास आते हैं उन्हें गले लगाते हैं और कहते हैं वेल बॉल (अच्छी गेंदबाजी की)। जायसवाल का ये गेस्चर देखकर समय के चक्र की याद आ गई कि यही वो खिलाड़ी थी जिसने स्टार्क को कहा था कि गेंद बहुत स्लो है दिखाई नहीं दे रही और आज यही बल्लेबाज कंगारू गेंदबाज की बॉल की तारीफ कर रहा है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 17:08 IST