कचरे से बनी ग्रीन जर्सी पहनकर क्यों खेलती है कोहली की RCB? वजह जान तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे

RCB Green Jersey: आईपीएल 2024 में रविवार को दोपहर के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स का सामना ककेआर से होगा। इस मैच में RCB की टीम ग्रीन जर्सी में नजर आएगी।

why rcb team wears green jersey in ipl
आरसीबी की ग्रीन जर्सी | Image: ipl/bcci

Why RCB Wears Green Jersey: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) का सफर अच्छा नहीं रहा है। पहले चरण में हुए 7 मैचों में से 6 मुकाबले हारकर RCB पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर है। रविवार को उनका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ईडेन गार्डन मैदान पर खेले गए मैच में विराट कोहली की आरसीबी नए लुक में नजर आएगी।

हर साल की तरह इस बार भी RCB आईपीएल में अपना एक मैच ग्रीन जर्सी पहनकर खेलने के लिए तैयार है। उनके फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि इस नई जर्सी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की किस्मत चमकेगी और वो लगातार 5 हार के बाद पहली जीत हासिल करेंगे। खैर, ये तो हुई मैच की बात, लेकिन सवाल ये भी है कि वो आईपीएल का एक मैच ग्रीन जर्सी (Green Jersey) पहनकर खेलते क्यों हैं।

RCB की टीम क्यों पहनती है ग्रीन जर्सी?

ईडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भिड़ंत से पहले RCB ने अपनी नई किट लॉन्च की। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसिस सहित बाकी खिलाड़ी ग्रीन जर्सी में नजर आए। आइए अब बताते हैं कि आखिर क्यों आरसीबी के प्लेयर हर साल एक मैच में हरे रंग की जर्सी पहनती है।

RCB ने 2011 में आईपीएल सीजन के दौरान ग्रीन जर्सी पहनने की परंपरा शुरू की थी। यह उनकी 'गो ग्रीन' पहल का एक हिस्सा है जो स्वच्छ और हरित पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू की गई थी। ये जर्सियां ​​स्टेडियम में एकत्र किए गए पुनर्नवीनीकृत कचरे से बनाई गई हैं। यह बताया गया है कि उनके सीज़न के पहले मैच में स्टेडियम में 9047.6 किलोग्राम कचरा उत्पन्न हुआ क्योंकि 19,488 पानी की बोतलों का उपयोग किया गया था। एक स्टेडियम में आयोजित प्रत्येक मैच के बाद, यह अनुमान लगाया जाता है कि सूखा, भोजन और पुनर्चक्रण योग्य कचरा सहित लगभग 8 टन कचरा उत्पन्न होता है।

Advertisement

ग्रीन जर्सी में कैसा है RCB का रिकॉर्ड?

ये तो पता चल गया कि RCB की टीम आईपीएल में ग्रीन जर्सी में क्यों उतरती है, लेकिन ये भी जानना जरूरी है कि इस किट में उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है। आईपीएल में अभी तक उन्होंने 12 मैचों में ग्रीन जर्सी पहनकर मैच खेला है। चार में जीत मिली है, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था।

इसे भी पढ़ें: मेरी पत्नी ने मुझे... LIVE शो में गंभीर का बड़ा खुलासा, कोहली को झप्पी लगाने से पहले क्या कहा?

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड