मेरी पत्नी ने मुझे... LIVE शो में गंभीर का बड़ा खुलासा, कोहली को झप्पी लगाने से पहले क्या कहा?
Gautam Gambhir-Virat Kohli: गौतम गंभीर अपने गरम मिजाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2024 में वो थोड़े बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Gautam Gambhir-Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने गरम मिजाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2024 में वो थोड़े बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि इस साल भी गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान में जंग देखने को मिलेगी। लेकिन दोनों ने फैंस की फिरकी ले ली। RCB बनाम KKR मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें गौतम गंभीर और विराट कोहली एक दूसरे के गले में हाथ डालकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। फैंस हैरान हैं कि कल तक जो एक दूसरे से लड़ने का कोई बहाना नहीं छोड़ते थे वो अचानक इतने अच्छे दोस्त कैसे बन गए।
खैर, ये बताना जरूरी है कि गौतम गंभीर और विराट कोहली भले ही मैदान पर एक दूसरे से भिड़े हों, लेकिन ग्राउंड के बाहर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए हैं। कौन भूल सकता है वो मुकाबला जब कोहली ने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा था और गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच उन्हें देकर बड़ा दिल दिखाया था।
गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से एक दिन पहले गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर छाए रहे। शनिवार को उनकी दो वीडियो सुर्खियों में रही। दोनों वीडियो को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। विराट कोहली से बातचीत और 'याराना' से पहले उन्होंने एक चैट शो में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा कर दिया।
KKR ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देख सकते हैं कि गौतम गंभीर ये बता रहे हैं कि जो लोग उन्हें जानते भी नहीं वो उनके बारे में अपना नजरिया दे देते हैं। वो कहते हैं कि मैं हमेशा गंभीर रहता हूं, मैच के दौरान हंसता भी नहीं। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि फैंस मुझे स्माइल करते हुए देखने के लिए नहीं आते हैं , वो यहां केकेआर को जीतते देखने के लिए आते हैं।
Advertisement
इसके बाद शो के होस्ट ने गौतम गंभीर से कहा कि मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि आपकी स्माइल वाकई में बहुत प्यारी है, इसलिए कभी-कभी हंस लिया कीजिए। फिर क्या था गंभीर ने मुस्कान के साथ बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, 'थैंक यू वेरी मच, ये बात तो आज तक मेरी पत्नी ने भी मुझसे नहीं कहा।''
KKR और RCB के बीच टक्कर
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भिड़ने से पहले भले ही गौतम गंभीर और विराट कोहली दोस्ती के मूड में दिखे, लेकिन दोनों दिग्गज रविवार को होने वाले मुकाबले को लेकर पंगा लेने को तैयार होंगे। आईपीएल 2024 में जब पहले एनकाउंटर में दोनों का आमना-सामना हुआ था तब KKR ने RCB को धूल चटाई थी। विराट कोहली ने उस मैच में अच्छी पारी खेली थी, लेकिन उनकी ये इनिंग टीम के काम नहीं आई थी। देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन मैदान में होने वाले मुकाबले में कौन किसपर भारी पड़ता है।