अपडेटेड 3 May 2025 at 22:24 IST
कौन हैं रोमारियो शेफर्ड? जिनका नाम सुनते ही कांप जाएंगे खलील अहमद, 14 गेंद में CSK को किया तहस-नहस
Romario Shepherd: आईपीएल 2025 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी दो ओवरों में CSK के गेंदबाजों के खिलाफ धागा खोल दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Romario Shepherd: वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर दुनियाभर के क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। इस लिस्ट में एक और नाम जोड़ लीजिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं रोमारियो शेफर्ड की, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसे फैंस हमेशा याद रखेंगे। ये सबकुछ हुआ सिर्फ 14 गेंदों में।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमारियो शेफर्ड जब बैटिंग करने आए तो पारी समाप्त होने में सिर्फ 14 गेंदें बाकी थी। CSK के गेंदबाज अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे थे और ऐसा लगा कि RCB 200 रनों का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर पाएगी। फिर आया 19वां ओवर और शुरू हुई खलील अहमद की बर्बादी की कहानी।
रोमारियो शेफर्ड ने खलील अहमद को किया बर्बाद
18 ओवर में RCB का स्कोर 5 विकेट पर 159 रन था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने गेंद खलील अहमद को थमाई। रोमारियो शेफर्ड ने पहली दो बॉल पर 2 छक्के जड़कर सनसनी मचाई। इसके बाद भी तबाही का मंजर जारी रहा। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। चौथी बॉल पर एक और आसमानी छक्का लगाया। खलील अहमद को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। उनका चेहरा रोने-रोने जैसा हो गया था। वो लाइन लेंथ भी भूल बैठे और नो बॉल डाल दी। इस बॉल पर भी रोमारियो शेफर्ड ने सिक्स जड़कर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस को झूमने का मौका दिया। आखिरी गेंद पर भी उन्होंने चौका लगाया और इस तरह से इस ओवर में 33 रन लूट लिए।
रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर बनाया अर्धशतक
आईपीएल 2025 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी दो ओवरों में CSK के गेंदबाजों के खिलाफ धागा खोल दिया। हर गेंद मानो बाउंड्री पार जा रही थी। उन्होंने 14 गेंद पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। रोमारियो अब आईपीएल में केएल राहुल के साथ दूसरे सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। बता दें कि मेगा इवेंट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 13 गेंद पर ये स्पेशल कारनामा किया था।
Advertisement
कौन हैं रोमारियो शेफर्ड?
रोमारियो शेफर्ड का जन्म 26 नवंबर, 1994 को गुयाना में हुआ था। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने 2020 में T20I डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि ये दूसरा मौका है जब रोमारियो ने आईपीएल में तूफानी बैटिंग कर सुर्खियां बटोरी है। इससे पहले 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के एक ओवर में 32 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें: बदला लेना कोई विराट कोहली से सीखे... 35 दिन पहले चेन्नई में इस खिलाड़ी को 'धमकाया' था, बेंगलुरू में उड़ाई धज्जियां
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 3 May 2025 at 22:24 IST