PBKS vs MI: 4 हार का बोझ और प्लेऑफ का प्रेशर; धर्मशाला में बारिश हुई तो BPKS का क्या होगा? कहीं MI खेल न बिगाड़ दें
PBKS vs MI: आईपीएल का 58 वां मैच आज किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई को हराकर पंजाब टॉप पर पहुंचना चाहेगी। वहीं, हार के बाद BPKS के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 14 मई को 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ अपने शरुआती 7 मुकाबलों में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स लगातार चार मैच में हार झेलकर मैदान पर उतरेगी। इस मैच को पंजाब हर हाल में जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। अगर पंजाब मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंचना उसके लिए मुश्किल हो जाएगा।
धर्मशाला में बारिश की कितनी संभावना?
धर्मशाला मौसम के पूर्वानुमान के बारे में बात करें तो बारिश और आंधी-तूफान की 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच में रुकावट आती है या मैच रद्द भी हो सकता है। धर्मशाला में रुक-रुक कर बारिश होने की प्रबल संभावना है। शाम के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे मैच में खलल पड़ सकता है।
मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) का मैच रद्द हो जाता है, तो सबसे अधिक नुकसान पंजाब को होने वाला है। पंजाब का पहले ही एक मैच बारिश में धुल चुका है। मैच रद्द हुआ तो उसके 12 मैचों में 14 पॉइंट होंगे। वहीं, अगर अंक तालिका पर नजर डाला जाए तो अभी 16 पॉइंट पर भी प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं है। ऐसे में पंजाब को हर हाल में मैच जीतना होगा।
Advertisement
हार से MI पर कितना असर?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन इस मैच में जीत के साथ अंक में सुधार करना चाहेगी। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। ऐसे में मुंबई इस सीजन आखिरी नंबर पर नहीं रहना चाहेगी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स भी 11 मैचों में 6 पॉइंट के साथ प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है।
PBKS vs MI हेड टू हेड
पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड की बात की जाए तो दोनों के बीच अक्सर रोमांचक मैच देखने को मिलता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच हुए हैं, जिनमें से पंजाब ने 18 जीते हैं और मुंबई ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। 14 मई 2026 इस सीजन में पंजाब ने मुंबई को हराया था।