श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया-ए का ऐलान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी
BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व तिलक वर्मा करेंगे। वहीं, रियान पराग टीम के उपकप्तान होंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced: गुरुवार, 14 मई को BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व तिलक वर्मा करेंगे और वहीं, रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के अलावा, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे जैसे कई नए खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है। आपको बता दें कि यह वनडे त्रिकोणीय सीरीज जून 2026 में आयोजित की जाएगी। श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी।
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया 'ए' टीम की लिस्ट
- तिलक वर्मा - कप्तान
- रियान पराग- उपकप्तान
- प्रियांश आर्य
- वैभव सूर्यवंशी
- आयुष बडोनी
- निशांत सिंधु
- हर्ष दुबे
- प्रभसिमरन सिंह
- कुमार कुशाग्र,
- सूर्यांश शेडगे
- विप्रज निगम
- यश ठाकुर
- युद्धवीर सिंह
- अंशुल कंबोज
- अरशद खान
वैभव को मिला इंडिया ए टीम में मौका
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त धमाल मचाया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 11 मैचों में 440 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रहा है। वहीं, भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं वैभव ने 58 गेंदों पर शतक जड़ा था। अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने 176 रन बनाए थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें लेंगी भाग
आपको बता दें कि यह वनडे त्रिकोणीय सीरीज जून 2026 में आयोजित की जाएगी। श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका में खेली जाने वाले इस ट्राई सीरीज का आगाज 9 जून से होने वाला है।
Advertisement
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
- 11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
- 13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
- 15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
- 17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
- 19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
- 21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला