RCB बनाम MI मैच में तो गजब हो गया, बीच मैदान झुके विराट कोहली और इस खिलाड़ी को 'चूमा', VIDEO वायरल

RCB vs MI: रयान रिकेल्टन आउट हुए तो विराट कोहली इतने खुश हुए कि उन्होंने RCB के विकेट कीपर जितेश शर्मा के माथे को चूम लिया।

Virat Kohli kisses Jitesh sharma forehead for brilliant DRS reaction viral rcb vs mi
विराट कोहली ने जितेश शर्मा को 'चूमा' | Image: X

Virat Kohli Kiss On Jitesh Sharma Forehead: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को RCB ने मुंबई इंडियंस को उसके घर पर 12 रनों से हराकर 10 सालों के सूखे का अंत किया। जी हां, 2015 के बाद से आरसीबी वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए तरस गई थी। रजत पाटीदार की अगुवाई में उन्होंने शानदार जीत हासिल कर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। शुरुआत से ही वो अटैकिंग मोड में खेले और अपने आईपीएल करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। इस दौरान किंग कोहली ने टी20 क्रिकेट में 13000 रन भी पूरे किए। ये तो हुई बल्लेबाजी की बात, लेकिन विराट कोहली ने अपने फैंस को असली मजा तो फील्डिंग के दौरान दिया।

विराट कोहली ने जितेश शर्मा को 'चूमा'

जब RCB की टीम गेंदबाजी कर रही थी तब वानखेड़े स्टेडियम में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। आमतौर पर जब विरोधी टीम के बल्लेबाज आउट होते हैं तो विराट आक्रामक तरीके से जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज अलग था। जब मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन आउट हुए तो किंग कोहली इतने खुश हुए कि उन्होंने विकेट कीपर जितेश शर्मा के माथे को चूम लिया। इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जानते हैं।

कोहली ने जितेश के माथे को क्यों चूमा?

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की बैटिंग पारी के चौथे ओवर में ये घटना हुई। जोश हेजलवुड की गेंद पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन गच्चा खा गए और गेंद उनके पैड पर लगी। गेंदबाज ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। इसके बाद विकेट कीपर जितेश शर्मा ने कप्तान रजत पाटीदार को DRS लेने के लिए मजबूर किया। RCB का ये फैसला सही साबित हुआ और रिकेल्टन LBW आउट हुए। जैसे ही थर्ड अंपायर ने आउट का निर्णय दिया, विराट कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने बीच मैदान पर जितेश के माथे को चूम लिया।

Advertisement

कोहली ने किया 'विराट' कारनामा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 13000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वो दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने। कोहली से पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और किरोन पोलार्ड ने ये खास कारनामा किया है।

इसे भी पढ़ें: RCB vs MI: कप्तान हो तो ऐसा... रजत पाटीदार ने 'ठुकराया' मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड