Kohli-Head Controversy: पहले हुई तू-तू-मैं-मैं, फिर कोहली ने नहीं मिलाया हेड से हाथ; अपमान से उतर गया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का चेहरा- VIDEO

मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो ट्रेविस हेड के साथ उनकी कुछ छींटाकसी हुई थी। मैच खत्म हुआ तो ट्रेविस हेड को लगा कि विराट सबकुछ भूल गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli ignores handshake with Travis Head RCB vs SRH ipl 2026, moment goes viral: Watch video
पहले हुई तू-तू-मैं-मैं, फिर कोहली ने नहीं मिलाया हेड से हाथ; अपमान से उतर गया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का चेहरा- VIDEO | Image: Video Grab

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार (22 मई) को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश ही नहीं हुई, बल्कि विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोक-झोंक ने भी फैन्स का पूरा ध्यान खींच लिया।

दरअसल हुआ ये कि मैच के दौरान जब बेंगलुरु की टीम विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब अचानक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। विराट कोहली ने अभी-अभी दो शानदार चौके जड़े ही थे कि उनकी हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड से बहस हो गई। कोहली काफी आक्रामक अंदाज में हेड को कुछ कहते हुए नजर आए जबकि इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सिर्फ मुस्कुराता रहा।

यह विवाद किस बात पर शुरू हुआ यह तो साफ नहीं हो सका लेकिन इस घटना ने मैदान का पारा जरूर बढ़ा दिया। हालांकि, कोहली अपनी इस आक्रामकता को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मैच के बाद कोहली ने नहीं मिलाया ट्रेविस हेड से हाथ

Advertisement

दरअसल, मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो ट्रेविस हेड के साथ उनकी कुछ छींटाकसी हुई थी। मैच खत्म हुआ तो ट्रेविस हेड को लगा कि विराट सबकुछ भूल गए हैं। इसके बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंड शेक के लिए आए तो इस दौरान ट्रेविस हेड ने विराट कोहली से हैंड शेक के लिए अपना हाथ आगे किया, लेकिन आरसीबी के दिग्गज ने उन्हें इग्नोर करते हुए हेड के पीछे ईशान किशन से हाथ मिलाया और आगे निकल गए।

इस दौरान कोहली के चेहरे का भाव ऐसा था कि मानों वह ट्रेविस से बहुत ज्यादा निराशा हैं। वहीं ट्रेविस हेड अपमानित महसूस करते हुए उनका चेहरा उतर गया।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया

कोहली ने हेड की तरफ इशारा किया और उन्हें बॉलिंग करने को कहा। कोहली इतने पर ही नहीं रुके, उन्‍होंने इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया। क्‍योंकि हेड इस सीजन में ज्‍यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले हैं और उन्हें रेगुलर फील्ड में इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हार के बावजूद आरसीबी बनी टेबल में टॉपर

आरसीबी आखिरकार मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के दबाव में टूट गई और मैच 55 रन से हार गई, लेकिन एसआरएच और जीटी पर बेहतर नेट रन रेट की वजह से टॉप पर रही। टॉप तीन टीमों ने लीग स्टेज 18-18 पॉइंट्स के साथ खत्म किया, जिससे नेट रन रेट फाइनल स्टैंडिंग के लिए तय करने वाला फैक्टर बन गया। नतीजतन, आरसीबी और जीटी ने टॉप दो जगह पक्की की।

इसे भी पढ़ें- डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC आतंकी गिरफ्तार; बदला लेने के लिए घर का नक्शा लेकर घूम रहा था ईरान का ये शख्‍स

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड