BREAKING: डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC आतंकी गिरफ्तार; बदला लेने के लिए घर का नक्शा लेकर घूम रहा था ईरान का ये शख्‍स

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जिसका संबंध ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से है।

donald trump daughter Ivanka targeted for assassination, Iran Trained Terrorist Arrested
डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC आतंकी गिरफ्तार; बदला लेने के लिए घर का नक्शा लेकर घूम रहा था ईरान का ये शख्‍स | Image: Instagram/x

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जिसका संबंध ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से है। उसने ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी।

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'IRGC के आतंकी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका को मारने की कसम खाई थी और उसके पास इवांका के फ्लोरिडा आवास का नक्शा भी था।'

इवांका को मारना होगा ताकि...

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने 2020 में बगदाद में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की ठानी थी। इसी हमले में कासिम सुलेमानी मारा गया था। पूर्व इराकी सैन्य अधिकारी एंतिफाध कंबर ने दावा किया कि अल-सादी खुलेआम बदला लेने की बातें करता था। कंबर के मुताबिक, आरोपी कहता था कि ‘इवांका को मारना होगा, ताकि ट्रंप का घर उसी तरह जले जैसे उन्होंने हमारा घर जलाया।’

इसे भी पढ़ें- मेला, मोहब्बत, मुलाकात और मर्डर... आधी रात 'जलपरी' आरती बन गई 'कातिल हसीना', गला घोंट प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या से मचा हाहाकार

 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड