Watch Video: कोहली बने गेंदबाज! आईपीएल के बीच मैदान पर गेंदबाजी करते दिखे विराट, वीडियो वायरल
Virat Kohli Bowling Video: कोलकाता मैच से पहले विराट कोहली को गेंदबाजी करते देखा गया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कोहली ने अपने IPL करियर में 4 विकेट लिए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Virat Kohli Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने है। इस बीच 'रन मशीन' विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वरायल हो रहा है, जिसमें वो गेंदबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस सीजन विराट अपनी पहली 7 पारियों में 328 रन बना चुके हैं, वहीं अभी तक गेंदबाजी नहीं की है। विराट का वीडियो देखने के बाद बाद फैंस कयास लगाने लगे है कि कोलकाता के खिलाफ शायद गेंदबाजी में हाथ अजमा सकते हैं।
विराट कोहली ने की गेंदबाजी
गौरतलब है कि 13 मई को बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच शुरू होने में देरी हुई। इस बीच बारिश रुकने के बाद दोनों टीमों के खिलाफ मैदान पर अभ्यास करने आए तो विराट कोहली गेंदबाजी करते हुए देखे गए। कोहली ने काफी देर तक गेंदबाजी का अभ्यास किया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
2016 के बाद नहीं की गेंदबाजी
अगर बात करें कि विराट कोहली ने आखिरी बार आईपीएल में कब गेंदबाजी की थी, तो उन्होंने आखिरी बार साल 2016 में गेंदबाजी की थी। उस समय उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की थी और कुल 13 रन दिए थे। वहीं, विराट कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 4 विकेट लिए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लिए 9 विकेट
विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने वनडे और टी20 फॉर्मेट में कुल मिलाकर 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं, विराट ने टेस्ट फॉर्मेट में भी गेंदबाजी की है, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।