कोलकाता की किस्मत दांव पर! क्या RCB की जीत बिगाड़ देगी KKR के प्लेऑफ का गणित? जानिए KKR का पूरा समीकरण

KKR IPL 2026 Playoff Equation: आज आरसीबी और कोलकाता आमने-सामने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को हार झेलनी पड़ती है, तो आइए जानते हैं कि हार के बाद KKR  के प्लेऑफ समीकरण कैसा होगा।

Follow : Google News Icon  
KKR Playoff Equation
क्या RCB की जीत बिगाड़ देगी KKR के प्लेऑफ का गणित? | Image: IPL

KKR IPL 2026 Playoff Equation: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने है।

प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होने वाला है। खासकर, कोलकाता के लिए यह मैच आरसीबी से भी अधिक जरूरी है, क्योंकि अगर इस मैच में हार मिलती है, तो प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। आइए केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा समीकरण जानते हैं।

8वें पायदान है कोलकाता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से पहले अंक तालिका पर नजर डाला जाए, तो कोलकाता 9 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है। वहीं, बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में कोलकाता को मैच में हार मिलती है, तो आगे की राह आसान नहीं होने वाला है।

जीत के बाद KKR प्लेऑफ की रेस में बरकरार

आज के मैच को लेकर कोलकाता अभी चार मुकाबले खेलने वाला है। ऐसे में अगर कोलकाता अपने अगले चारों मुकाबले जीत लेता है, तो उसके पास कुल 17 पॉइंट्स हो जाएंगे। इतने प्वाइंट्स के साथ टीम का प्लेऑफ में कदम रखना लगभग तय हो जाएगा।

Advertisement

अगर RCB हारे तो क्या होगा?

अब सवाल है अगर आज बेंगुलरु के खिलाफ कोलकाता हार जाती है, तो टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी? ऐसे में इसका जवाब है 'नहीं'। हालांकि, इस सूरत टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर बहुत ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा। वहीं, अगर RCB इस मैच को जीत जाती है, उसके पास 16 अंक हो जाएगा और इसी के साथ वो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी। अगर हारती है, तो अगले उसके दो मैच रोचक हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: IPL के 'तीन शहंशाह', एक ही सिंहासन: धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास; पहली बार एक ही महारिकॉर्ड पर आए साथ
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड