IPL 2024: जब कोहली बने अंपायर, RCB के रिव्यू के बाद किया वाइड बॉल का इशारा; VIDEO

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में फील्डिंग के दौरान अंपायर की तरह वाइड बॉल का इशारा किया। विराट का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli Become Umpire
IPL मैच में फील्डिंग के दौरान अंपायर बने कोहली | Image: X@IPL

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मुकाबला जारी है। RCB ने गुजरात टाइटंस को 19.3 ओवर में 147 के स्कोर पर रोक दिया है और कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली चेज करने उतरे। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने RCB को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

RCB ने महज 3.1 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंंवाए 50 रन बना लिए और टीम तेजी के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। ये रही टीम की बैटिंग की बात, लेकिन आज RCB की गेंदबाजी काबिलेतारीफ रही है। RCB के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को न केवल बांध कर रखा, बल्कि लगातार विकेट भी चटकाए, जिसकी बदौलत RCB गुजरात को 150 से कम के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही। 

बल्लेबाजी में तो किंग कोहली जलवा दिखा ही रहे हैं, लेकिन फील्डिंग के दौरान भी कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने एक कैच और एक जबरदस्त रनआउट किया, लेकिन सबसे मजेदार पल तब आया, जब कोहली अंपायर बन गए। 

कोहली ने किया वाइड बॉल का इशारा

Advertisement

सातवां ओवर चल रहा था। यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवी बॉल थी और डेविड मिलर सामने थे। दयाल की ये गेंद लेग साइड से होते हुए विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में पहुंची। RCB ने कैच आउट की अपील की और DRS लिया, लेकिन रिव्यू में ये गेंद वाइड पाई गई और इसे वाइड करार दिया गया। इस दौरान कोहली भी अंपायर की तरह वाइड बॉल का इशारा करते नजर आए। बता दें कि ये मैच RCB के लिए बेहद अहम है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम है, लेकिन वो फिर भी पूरी जान लगा रही है, ताकि कम से कम वो रेस में बनी रहे। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: केएल राहुल को बड़ा झटका, LSG के कप्तान और टीम के लिए आई बुरी खबर

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड