IPL 2024: केएल राहुल को बड़ा झटका, LSG के कप्तान और टीम के लिए आई बुरी खबर

भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ा झटका लगा है। उनके और उनकी IPL लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर आई है।

KL Rahul Talking About His Captaincy
अपनी कप्तानी को लेकर बोले केएल राहुल | Image: IPL

IPL 2024: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टीम से बाहर होने के बाद भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को एक और बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का एक स्टार खिलाड़ी IPL के मौजूदा सीजन में आगे नहीं खेल पाएगा। 

IPL 2024 सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल LSG के स्पीड स्टार गेंदबाज मयंक यादव चोट के कारण IPL के इस सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस बात की पुष्टि की है।

'मुझे नहीं लगता कि वो खेल पाएंगे'

अपनी गोली जैसी गति के साथ IPL में सनसनी मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट के निचले हिस्से की मांसपेशी में चोट के कारण IPL 2024 में अब आगे नहीं खेल सकेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने शनिवार को ये जानकारी दी। मयंक की फिटनेस के बारे में लैंगर ने कहा- 

Advertisement

हम दुआ करेंगे कि वो खेल सकें। उम्मीद है कि प्लेआफ में, लेकिन मैं यथार्थवादी हूं और मुझे लगता नहीं है कि वो टूर्नामेंट खेल सकेंगे। मयंक का स्कैन कराया गया है। उन्हें उसी जगह पर चोट लगी, जहां पहले लगी थी। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बुमराह से भी बात की थी, जिन्होंने मयंक को समझाया कि चोटें तेज गेंदबाज के करियर का हिस्सा होती हैं। 

इस बार IPL में 155 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने अब तक 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं, लेकिन दो मैचों में वो अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें- बड़ा पछताएगा पाकिस्तान! IPL के साथ PSL कराने का प्लान कराएगा इंटरनेशनल बेइज्जती

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड