IPL2024: गुजरात पर बरसे कोहली, CSK के कप्तान रुतुराज का कर दिया नुकसान
IPL 2024 सीजन में कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं और अपनी इसी कंसिस्टेंसी के साथ उन्होंने फिर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL2024: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले के साथ धमाका किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 148 रन का पीछा करते हुए चेज मास्टर कोहली शानदार पारी खेल रहे हैं। किंग कोहली जमकर बरसे हैं, जिससे उन्होंने गुजरात का तो काम खराब किया ही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का भी नुकसान कर दिया है।
RCB और गुजरात टाइंटस के बीच बेंगलुर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे IPL मुकाबले में कोहली रन मशीन की तरह रन बना रहे हैं। अपनी इस पारी के साथ कोहली ने रुतुराज को पछाड़ दिया है और फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली है।
ऑरेंज कैप फिर कोहली के पास
दरअसल कोहली ने इस मैच में 10 रन बनाते ही ऑरेंज कैप फिर अपने नाम कर ली। दरअसल कोहली इस मैच की शुरुआत से पहले टॉप पर बैठे रुतुराज गायकवाड़ से महज 9 रन पीछे और 10वां रन बनाते ही वो फिर IPL 2024 सीजन के टॉप रन स्कोरर बन गए। खबर लिखे जाने तक कोहली ने 25 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 38 रन बना लिए थे। इसी के साथ उनके इस IPL सीजन 538 रन हो गए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे पर CSK के कप्तान रुतुराज हैं, जिनके नाम 509 रन हैं।