IPL 2026: 'RCB के शेरों को शुमकामनाएं, निडर होकर खेलो और दहाड़ो...', भगोड़ा विजय माल्या टीम को कर रहा चीयर

Vijay Mallya Message For RCB: आईपीएल 2026 में आज क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बीच विजय माल्या ने क्वालीफायर-1 से पहले आरसीबी को खास मैसज दिया है।

Follow : Google News Icon  
Vijay Mallya Messages For RCB
RCB vs GT: क्वालीफायर-1 से पहले विजय माल्या ने आसीबी को किया विश | Image: Social media

Vijay Mallya Message For RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाएगा, तो धर्मशाला में होने वाला है। इस अहम मुकाबले से पहले आरसीबी की नींव रखने वाले पूर्व मालिक और भागकर लंदन में छुपने वाले विजय माल्या ने आरसीबी को खास संदेश दिया है। 

विजय माल्या ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरसीबी की शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। मैच से पहले उनका एक्स पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वो अक्सर फ्रेंचाइजी को लेकर पोस्ट करते रहते हैं।

विजय माल्या ने RCB के लिए क्या मैसेज किया?

विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'आरसीबी को ढेर सारी शुभकामनाएं! बेंगलुरु के हमारे शेरों के लिए आईपीएल फाइनल में सीधे पहुंचने का यह एक शानदार मौका है। निडर होकर खेलो और ज़ोरदार दहाड़ मारो। भगवान आपका भला करे।'

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर नजर

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। RCB 18 सालों बाद खिताब जीतने में कामयाब हुई थी। अब लगातार दूसरे साल आरसीबी खिताब अपने नाम करना चाहेगी।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम फिर से ट्रॉफी अपने नाम करती है या नहीं।

Advertisement

RCB vs GT हेड टू हेड

आईपीएल में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। 8 मुकाबलों में आरसीबी ने 4 जीते हैं तो गुजरात को भी 4 ही जीत मिली है। वहीं, आईपीएल 2026 में दोनों 2 बार आमने-सामने हुए और नतीजा 1-1 रहा है। अब देखना है कि धर्मशाला में कौन बाजी मारता है। 

ये भी पढ़ें: बिना मैच खेले भी फाइनल का टिकट पा सकती है RCB! गुजरात को लगेगा बड़ा झटका, जानें क्या है यह नियम
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड