बिना मैच खेले भी फाइनल का टिकट पा सकती है RCB! गुजरात को लगेगा बड़ा झटका, जानें क्या है यह नियम

IPL 2026 RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। RCB यह मैच खेले बिना भी फाइनल का टिकट प्राप्त कर सकती है। आइए जानते हैं इसका नियम क्या है।

Follow : Google News Icon  
RCB vs GT Qualifier 1 dharamshala stadium
IPL 2026: क्या है वो नियम, जो बिना खेले RCB को पहुंचाएगा फाइनल में? | Image: starsports

IPL 2026 RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार, 26 मई को 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। 

वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले आपको एक ऐसा नियम बता दें कि आरसीबी बिना खेले ही फाइनल में पहुंच सकती है और शुभमन गिल को बड़ा झटका लग सकता है।

अंत तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पॉइंट्स टेबल पर टॉप-2 टीमों के बीच होती है। आपको बता दें कि अंक तालिका में बेंगलुरु पहले और गुजरात दूसरे पायदान पर है। ऐसे में अगर आज का मुकाबला बारिश की वजह से या किसी अन्य कारण के चलते रद्द हो जाता है, तो इस स्थिति में प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए नहीं है रिजर्व डे

आपको बता दें कि प्लेऑफ मुकाबलों में सिर्फ फाइनल को छोड़कर किसी भी मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पॉइंट्स के आधार पर आगे की रह देखी जाएगी। हां, प्लेऑफ मैचों के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का अतिरिक्त समय रखा गया है।

Advertisement

धर्मशाला में मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के समय तो फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, पहाड़ों में कब मौसम करवट बदल ले इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर बारिश होती है, तो मैच में ओवर्स काम किया जा सकता है।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

Advertisement

GT की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: RCB vs GT: IPL 2026 क्वालीफायर-1 में टॉस जीतकर पहले बैटिंग या बॉलिंग? आरसीबी और गुजरात मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट

 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड