दे छक्के, दे छक्के ..., 12 छक्के और धुआंधार 97 रन; सचिन तेंदुलकर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, कैफ भी पढ़ें कसीदे, जानें किसने क्या कहा?
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें वैभव ने महज 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में वो कारनामा कर दिया, जो आज तक बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए हैं। बुधवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जिसमें वैभव ने 12 छक्के जड़कर एक नया इतिहास बना दिया।
हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों का सामना करते हुए वैभव ने 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली। वैभव के इस शानदार पारी को देखकर 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनकों बधाई देने से नहीं रोक पाए। सचिन के अलावा, मोहम्मद कैफ ने भी वैभव के बारे में कसीदे पढ़ें। आइए जानते हैं किसने क्या-क्या कहा।
आपको बता दें कि वैभव एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी से लेकर प्लेऑफ की सबसे तेज फिफ्टी, IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।
सचिन ने वैभव के लिए क्या कहा?
वैभव के शानदार पारी के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट किया 'वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से अपने आगे के पैर को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी आजादी के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। वह पारी सचमुच लाजवाब थी'
Advertisement
मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?
मोहम्मद कैफ ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'हम एक चमत्कार देख रहे हैं। हम एक भावी सितारे को देख रहे हैं। हम वैभव सूर्यवंशी को देख रहे हैं, वो अद्भुत बालक। चौंका देने वाले छक्कों से उन्होंने विश्व चैंपियन क्रिस गेल का अपने पहले पूरे आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और उनकी उम्र सिर्फ 15 साल है। विपक्षी खिलाड़ी, क्रिकेट मालिक और पूरा क्रिकेट जगत तालियां बजा रहा है। क्रिकेट जगत के पास देखने के लिए बहुत कुछ है।'
माइकल वॉन ने भी की तारीफ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अब जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर माइकल वॉन ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक्स पोस्ट पर एक पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा 'वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 सलामी बल्लेबाज हैं। भारत को उन्हें जरूर चुनना चाहिए। इसके अलावा, युजवेंद्र चहल ने भी जमकर तारीफ की।
Advertisement
एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के
- 65* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 - क्रिस गेल (2012)
- 52 - आंद्रे रसेल (2019)
IPL प्लेऑफ की सबसे तेज फिफ्टी
- 16 गेंद - वैभव सूर्यवंशी
- 16 गेंद - सुरेश रैना
IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 6 बार - डेविड वॉर्नर
- 5 बार - वैभव सूर्यवंशी