SRH vs RR: 6-6-6... 12 गगनचुंबी छक्के जड़ वैभव सूर्यवंशी ने IPL में लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, 15 साल के बिहार के लाल ने कर दिया कमाल
SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक नया इतिहास रच दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

SRH vs RR Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार, 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान टीम की तरफ से 15 साल के वैभव ने गेंदबाजों को खदेड़-खदेड़ कर मारा। उन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली।
वैभव ने लगाए 12 गगनचुंबी छक्के
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाकर कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव ने इस मैच में महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 12 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 334.48 स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
तोड़ा क्रिस गेल के सालों पुराना रिकॉर्ड
एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दशकों पुराना छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले गेल ने 2012 (एक सीजन) में 59 छक्के लगाए थे, लेकिन अब वैभव आगे निकल गए हैं। वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में 65 छक्के लगा चुके हैं। इसी के साथ एक सीजन में सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Advertisement
पैट कमिंस को जड़ा हैट्रिक छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 97 रनों की पारी में लगातार 3 छक्के लगाकर गर्दा मचा दिया। दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल पैट कमिंस को तीनों गेंदों में 3 छक्के लगाकर गर्दा मचा दिया। वहीं, वैभव अब एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।
एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के
- 65* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 - क्रिस गेल (2012)
- 52 - आंद्रे रसेल (2019)
- 51 - क्रिस गेल (2013)
- 45 - जोस बटलर (2022)