SRH बनाम PBKS मैच में कंगारू फाइट! हेड-मैक्सवेल भिड़े तो स्टोइनिस भी लड़ाई में कूदे, क्यों हुआ विवाद? VIDEO वायरल

Travis Head-Glenn Maxwell Fight: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल की लड़ाई हो गई।

Follow : Google News Icon  
travis head fight with glenn maxwell marcus stoinis also joins the party video srh vs pbks
ट्रेविस हेड और मैक्सवेल के बीच लफड़ा! | Image: X

Travis Head Glenn Maxwell Fight: आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला फैंस के लिए पूरी तरह से पैसा वसूल रहा। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स से हुई। पूरे मैच के दौरान रनों की बरसात होते रही और बेचारे गेंदबाज रहम की गुहार लगाते दिखे। इस मैच में कुल 492 रन और 30 छक्के लगे। ऐसा लगा मानों पूरा मैच ही हाइलाइट जैसा हो, लेकिन इन सब के बीच दो कंगारुओं के बीच मैदान पर गर्मागर्मी भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

याद है ना IPL 2013 का वो मैच, जब टीम इंडिया के दो धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जमकर बहसबाजी देखने को मिली थी। 12 साल बाद फैंस को एक बार फिर वैसा ही ड्रामा देखने को मिला। पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल आपस में भिड़ गए।

ट्रेविस हेड और मैक्सवेल के बीच लफड़ा!

ये मजेदार घटना सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग पारी के 9वें ओवर में हुई। ट्रेविस हेड खतरनाक मोड में बल्लेबाजी कर रहे थे। वो 49 के स्कोर पर थे। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर उन्होंने हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। इसके बाद जब वो नॉन स्ट्राइकर की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को कुछ कहा। मैक्सी को तो पहले समझ ही नहीं आया कि हेड को हुआ क्या है? मैक्सवेल कहां शांत रहने वाले थे, बात बढ़ी और दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली।

दो कंगारुओं को लड़ते देख पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस से रहा नहीं गया और वो भी इस लड़ाई में कूद गए। उन्होंने हेड को शांत कराने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आईपीएल में तीन कंगारुओं को भिड़ते देखकर फैंस को मजा आ गया और उनके तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Advertisement

हेड-मैक्सवेल के बीच क्यों हुई लड़ाई?

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। वो किसी गेंदबाज को छोड़ने के मूड में नहीं थे। 9वें ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को भी दो लगातार छक्का मारा। इसके बाद मैक्सवेल थोड़ा झल्ला गए। 5वीं गेंद पर हेड ने फिर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वो चूक गए। गेंद मैक्सवेल के पास गई और उन्होंने सीधा थ्रो विकेट कीपर की तरफ की। इसी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: दौड़कर गले लगाया और 'चूमा' हाथ... अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक तो नहीं रहा काव्या मारन की खुशी का ठिकाना, VIDEO वायरल

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड