अपडेटेड 13 April 2025 at 09:45 IST
दौड़कर गले लगाया और 'चूमा' हाथ... अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक तो नहीं रहा काव्या मारन की खुशी का ठिकाना, VIDEO वायरल
Kavya Maran: जैसे ही अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर जो हुआ वो वायरल है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Kavya Maran Reaction On Abhishek Sharma Century: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है। शनिवार को हुए मैच में अभिषेक शर्मा नाम के तूफान ने पंजाब किंग्स को तबाह कर दिया। SRH के धाकड़ ओपनर ने 41 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी। उनकी करिश्माई पारी देखकर सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब अभिषेक पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे थे तब स्टैंड में बैठीं काव्या मारन खुशी से झूम रही थी।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा की शानदार पारी कई मायनों में खास है। स्टार बल्लेबाज के माता-पिता भी ये मुकाबला देखने पहुंचे थे। जब बेटे ने शतक जड़ा तो कैमरे का फोकस उनके माता-पिता पर गया जो खड़े होकर अभिषेक के लिए ताली बजा रहे थे। इस मोमेंट को SRH की मालकिन काव्या मारन ने और स्पेशल बना दिया।
अभिषेक शर्मा के शतक पर काव्या मारन का रिएक्शन
SRH बनाम PBKS मैच के बाद सोशल मीडिया मीडिया पर एक वीडियो धूम मचा रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद जो उन्होंने किया वो फैंस का दिल जीत रहा है और लोग बोल रहे हैं कि मालकिन हो तो ऐसी।
काव्या मारन ने अभिषेक की मां को लगाया गले
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि अभिषेक शर्मा के शतक के बाद काव्या मारन भागती हुईं उनके माता-पिता के पास पहुंची। SRH की ओनर ने स्टार बल्लेबाज की मां को गले से लगाया और फिर उनके पिता से हाथ मिलाया। इस दौरान अभिषेक की मां ने काव्या के हाथ को चूमा। ये स्पेशल मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है। देखें वीडियो
Advertisement
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स के धाकड़ ओपनर अब आईपीएल में किसी मैच में उच्चतम स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया, जिन्होंने RCB के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली थी।
अभिषेक शर्मा की आईपीएल सैलरी
बता दें कि अभिषेक शर्मा ने पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद SRH की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया। आईपीएल 2025 से पहले उन्हें 6.5 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन इस साल अभिषेक को सनराइजर्स ने 14 करोड़ की भारी रकम देकर रिटेन किया।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 09:45 IST