IPL 2024: हार्दिक की चिंता होगी दूर! लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘संकटमोचक’, अब कोई हराकर दिखाए

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस समय काफी मुसीबत में है, लेकिन इस बीच टीम और हार्दिक को बड़ी राहत मिली है। टीम का 'संकटमोचक' लौट आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Indians
IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस | Image: IPL

IPL 2024: लगातार 3 हार के बाद टेंशन में चल रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टेंशन दूर होने वाली है। मुंबई इंडियंस का संकटमोचक लौट आया है, जिससे टीम को काफी मजबूती मिली है और शायद अब मुंबई को हराना थोड़ा मुश्किल होगा। 

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मौजूदा IPL सीजन बहुत खराब रहा है। टीम तीन मैच खेल चुकी है और एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, लेकिन अब टीम और कप्तान हार्दिक के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, जिसके बाद अब लगता है कि मुंबई जल्द ही जीत का स्वाद चखेगी। 

सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियंस में वापसी

हम बात कर रहे हैं मिस्टर 360 और दुनिया के नंबर एक T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की, जो एक दम फिट होकर वापस लौट आए हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं, जिसका फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। मुंबई इंडियंस IPL 2024 में अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलनी वाली है, जो रविवार, 7 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी हो गई है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने शुक्रवार को टीम से जुड़ने के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और नेट्स पर लाजवाब बल्लेबाजी की। 

Advertisement

बता दें कि सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से चोट से ठीकर रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें IPL 2024 के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था, लेकिन पिछले दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की ओर से फिट घोषित किए जाने और IPL में खेलने की मंजूरी दिए जाने के बाद वो टीम में लौट आए हैं। 

पिछले साल हुए थे चोटिल

Advertisement

33 साल के सूर्यकुमार यादव ने 14 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वो बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी, जो इतनी सीरियस थी कि वो चल भी नहीं पा रहे थे। तभी से सूर्यकुमार क्रिकेट एक्शन से दूर हैं, लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है, जिससे मुंबई इंडियंस को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि वो अकेले अपने दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं। इस वक्त वो मुंबई इंंडियंस के लिए बहुत अहम हैं। उनके आने से मुंबई इंडियंस की गाड़ी पटरी पर लौट सकती हैं। 

 ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले एक्टिव हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, क्रिकेट के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड