T20 वर्ल्ड कप से पहले एक्टिव हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, क्रिकेट के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

क्रिकेट के लिहाज से ये साल काफी अहम है। जून में T20 वर्ल्ड कप होने वाला है और इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UK PM Rishi Sunak Big Announcement on Cricket
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने क्रिकेट को लेकर किया बड़ा ऐलान | Image: AP

Prime Minister Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का क्रिकेट के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। वो लगातार क्रिकेटर्स को बढ़ावा देते नजर आते हैं। वो कई बार इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भी मिल चुके हैं और उनके साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। सुनक आगामी T20 वर्ल्ड कप से पहले एक्टिव हुए हैं और उन्होंने क्रिकेट के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

दरअसल सुनक ने शुक्रवार को जमीनी स्तर की क्रिकेट सुविधाओं और स्कूलों के अंदर खेल की व्यापक पहुंच के लिए 3.5 करोड़ पाउंड के निवेश की घोषणा की। सुनक अकसर क्रिकेट के प्रति अपने लगाव के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ क्रिकेट खेलने को बतौर प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल का अहम मौका भी करार दिया है। 

क्रिकेट के लिए सुनक ने बताया विजन

साउथम्पटन में जन्में भारतीय मूल के 43 वर्षीय ऋषि सुनक ने 2030 तक 10 लाख से ज्यादा युवाओं को क्रिकेट में शामिल करने की इच्छा जताई है। इस निवेश से इस कार्यक्रम में शामिल हर स्कूल को लगभग 2500 नए उपकरण दिए जाएंगे और अगले पांच साल में 9 लाख 30 हजार छात्रों को क्रिकेट खेलने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने कहा-

मुझे क्रिकेट पसंद है, ये किसी से छुपा नहीं है। मैंने पहली बार बचपन में क्रिकेट के जादू का अनुभव साउथम्पटन में अपने स्थानीय मैदान पर हैम्पशर को खेलते हुए देखकर किया था। हम महिला और मेंस T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए तैयार हैं। खेल को और भी आगे बढ़ाने और देश के सभी हिस्सों के सभी लोगों के लिए इसकी पहुंच को बढ़ाने की बहुत बड़ी संभावना है, इसलिए मुझे बहुत गर्व है कि हम आज जमीनी स्तर के क्रिकेट में 35 मिलियन पाउंड (3.5 करोड़ पाउंड) का बड़ा निवेश कर रहे हैं, ताकि स्कूलों में भागीदारी बढ़ाई जा सके। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जा सके और स्थानीय समुदायों के लिए विश्व स्तरीय, पूरे वर्ष मिलने वाली सुविधायें प्रदान की जा सकें।

बता दें कि ये निवेश अगले पांच साल के लिए है और इस दौरान इंग्लैंड एवं वेल्स 2026 ICC महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: एक्सिडेंटल खिलाड़ी, डिसमेंटल पारी; कंफ्यूजन में खरीदे गए इस खिलाड़ी ने खोले दागे

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड