IPL 2024: एक्सिडेंटल खिलाड़ी, डिसमेंटल पारी; कंफ्यूजन में खरीदे गए इस खिलाड़ी ने खोले दागे

IPL के मौजूदा सीजन में एक ऐसे खिलाड़ी ने कोहराम मचाया है, जिसे फ्रेंचाइजी की ओर से कंफ्यूजन में खरीदा गया था, लेकिन ये खिलाड़ी अब गदर मचा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab Kings Player Shashank Singh
IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स की तरफ से कंफ्यूजन में खरीदे गए शशांक सिंह ने खेली धुआंधार पारी | Image: IPL

IPL 2024: क्रिकेट, खासतौर पर IPL में अक्सर काफी अजीबों-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। अक्सर कंफ्यूजन में बहुत बड़ा ब्लंडर हो जाता है और IPL 2024 सीजन में खेल रहे एक खिलाड़ी के साथ ऐसा ही हुआ है। इस एक्सीडेंटल खिलाड़ी ने IPL में डिसमेंटल पारी खेली है। कंफ्यूजन में खरीदे गए इस खिलाड़ी ने दागा खोल बल्लेबाजी की है। ये खिलाड़ी कौन है और हम किस टीम की बात करे रहे हैं, आइए आपको बताते हैं। 

पंजाब किंग्स ने कंफ्यूजन में खरीदा 

दरअसल हम बात रहे हैं विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह (Shashank Singh) की, जो IPL 2024 सीजन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की तरफ से खेल रहे हैं। 32 साल के इस खिलाड़ी के सनराइजर्स हैदराबाद से पंजाब किंग्स में आने की कहानी बढ़ी रोचक है। दरअसल पंजाब किंग्स ने IPL 2024 के लिए पिछले साल दिसंबर में दुबई में हुए मिनी ऑक्शन में शशांक सिंह को खरीदा था, लेकिन तब ये सामने आया था कि पंजाब ने उन्हें कंफ्यूजन में खरीदा था, क्योंकि शशांक नाम के दो खिलाड़ी थे और अब जब शशांक ने इतनी धांसू पारी खेली है और पंजाब को जिताया है तो ये बात फिर से सुर्खियों में है, हालांकि पंजाब किंग्स का वो पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब ने स्पष्टिकरण दिया था कि शशांक उनके टारगेट पर थे। 

शशांक को लेकर पंजाब किंग्स का वायरल पोस्ट

इस पोस्ट में पंजाब किंग्स ने कहा था-

Advertisement

हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि शशांक सिंह हमारी टारगेड लिस्ट में थे। लिस्ट में दो खिलाड़ियों का सेम नाम होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ था। हम टीम में उन्हें पाकर खुश हैं और हमारी सफलता में उनके योगदान की उम्मीद करते हैं।

बता दें कि पंजाब किंग्स IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में शशांक सिंह को 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन के मामले में बड़े-बड़े और महंगे खिलाड़ियों को पछाड़ दिया है। पंजाब किंग्स में फिनिशर के तौर पर लियाम लिविंगस्टन और सैम करन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, लेकिन शशांक इन सबसे बेहतर खेल रहे हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 6 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 29 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी इसकी गवाह है। शशांक ने इससे पहले RCB के खिलाफ 7 गेंदों पर ताबड़तोड़ 21 रन बनाए थे। शशांक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ डिसमेंटल यानि तबाह करने वाली पारी खेली। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: पंजाब-गुजरात के मैच में IPS अफसर के बेटे ने काटा बवाल, 'गब्बर' हुआ खुश

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड