T20 WC: ‘भाई सेलेक्ट करो प्लीज’, सुरेश रैना ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से किस खिलाड़ी की सिफारिश की?

भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से एक खिलाड़ी की सिफारिश की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suresh Raina recommends Shivam Dubey to chief selector Ajit Agarkar for T20 World Cup
सुरेश रैना ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से की एक खिलाड़ी की सिफारिश | Image: X/INSTAGRAM

T20 World Cup: IPL का मौजूदा सीजन अब नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रहा है। फैंस IPL का जमकर मजा ले रहे हैं। हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे फैंस का जोश और जुनून हाई दिख रहा है। ये तो रही एंटरटेनमेंट की बात, लेकिन IPL का ये सीजन खिलाड़ियों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके ठीक बाद T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। 

IPL 2024 में खेल रहे सभी खिलाड़ियों, खासतौर पर इंडियन प्लेयर्स का ध्यान आगामी T20 वर्ल्ड कप पर है, जो इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर IPL में भारतीय खिलाड़ियों की कड़ी तैयारी हो रही है। वहीं चूंकि टीम सेलेक्शन की डेडलाइन नजदीक आ रही है तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को लेकर भी चर्चा होने लगी है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने एक खिलाड़ी की सिफारिश की है। उन्होंने सीधा चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) से इस खिलाड़ी की अप्रोच की है। ये खिलाड़ी कौन है, आइए आपको बताते हैं। 

रैना ने शिवम दुबे की सिफारिश

IPL के मौजूदा सीजन में भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। कई युवा खिलाड़ियों ने बल्ले के साथ तो कुछ ने गेंद के साथ जलवा दिखाया है। ऐसे में इन खिलाड़ियो को आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने की बात की जा रही है, लेकिन इस बीच सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बिग हिटर शिवम दुबे को सेलेक्ट किए जाने की सिफारिश की है। रैना ने सोशल मीडिया पर सीधे भारतीय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से दुबे को चुनने के लिए कहा है। रैना ने अपने इस पोस्ट में लिखा- 

Advertisement

शिवम दुबे के लिए वर्ल्ड कप लोड हो रहा है। अजीत अगरकर भाई सेलेक्ट करो प्लीज। 

दरअसल रैना ने ये पोस्ट IPL के एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया है। दरअसल CSK ने मंगलवार, 23 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL मुकाबला खेला था, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने जबरदस्त पारी खेली थी और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 1 हजार रन बनाने का कीर्तिमान रचा था। 

दुबे ने इस मैच में 27 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों के दम पर 66 रन की धुआंधार पारी खेली थी। सिर्फ इस मैच में ही नहीं, दुबे पिछले कई मुकाबलों में जबरदस्त पारियां खेली हैं। दुबे ने IPL 2024 सीजन में अब तक 8 मैचों में 311 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। दुबे ने इस सीजन 22 छक्के भी लगाए हैं। शिवम दुबे की सिक्स हिटिंग काबिलियत को देखते हुए सुरेश रैना ने उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप में शामिल करने की सिफारिश की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- नेपाल में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का ये कैसा स्वागत? लेने आ गया 'छोटा हाथी' तो चौंक उठे खिलाड़ी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड