नेपाल में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का ये कैसा स्वागत? लेने आ गया 'छोटा हाथी' तो चौंक उठे खिलाड़ी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नेपाल में मजाक बना है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी नेपाल में एक टेम्पो पर अपना सामान लोड करते नजर आए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Indies cricket team Strange welcome in Nepal, players luggage loaded in tempo
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नेपाल में बना मजाक | Image: X@nibraz88cricket

West Indies Cricket Team: पिछले कुछ समय में नेपाल (Nepal) ने वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा नाम बनाया है। नेपाल के खिलाड़ियों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किए हैं, जिसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन नेपाल की माली हालत वहां क्रिकेट के सुधार और उत्थान के लिए रुकावट पैदा कर रही है। यहां तक कि नेपाल के पास मेहमान टीमों का ढंग से स्वागत करने तक के पैसे नहीं है, जिसका एक उदाहरण अब देखने को मिला है। 

आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिहाज ये साल बहुत अहम है। भारत में इस वक्त IPL खेला जा रहा है, जो इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। वहीं कुछ टीमें दूसरे देशों का दौरा कर रही हैं। इस कड़ी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम नेपाल पहुंची, जहां उसका मजाक बन गया। 

'छोटे हाथी' पर लादा गया खिलाड़ियों का सामान

5 मैचों की T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ए क्रिकेट टीम नेपाल पहुंची है। आमतौर पर जब कोई क्रिकेट टीम किसी देश के दौरे पर पहुंचती है तो उसका शानदार स्वागत किया जाता है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नेपाल में जैसा स्वागत हुआ, उसे देखकर आपको हंसी आएगी। वेस्टइंडीज का मजाक तब बन गया, जब खिलाड़ियों के सामान के लिए एयरपोर्ट पर बस की जगह टेम्पो भेज दिया गया और वो भी छोटा हाथी। दरअसल छोटे हाथी को भारत में छोटा टेम्पो कहा जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपना सामान एक टेम्पो में रखते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर नेपाल की तो फजीहत हो ही रही है, लेकिन वेस्टइंडीज का मजाक बन रहा है। 

Advertisement

बिना AC वाली बस से गए खिलाड़ी 

ये तो कुछ नहीं, हद तो तब हो गई, जब खिलाड़ियों को ले जाने के लिए बिना AC वाली बस मंगाई गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जिस बस में बैठे हैं, वो सस्ती बस है, जिसमें न तो AC है और न ही खिलाड़ियों के लिए उचित सुविधाएं। दरअसल एक प्रोटोकॉल के मुताबिक जब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट टीम किसी देश के दौरे पर जाती है तो उसके लिए लग्जरी बसों का प्रबंध होता है, लेकिन नेपाल की माली हालत इतनी खस्ता है कि वो वेस्टइंडीज प्लेयर्स के लिए AC बस भी नहीं भेज सका। 

Advertisement

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 

इसमें कुछ हास्यास्पद नहीं है। हर देश के पास अच्छा बुनियादी ढांचा नहीं है, लेकिन हां, वो बेहतर प्रबंध कर सकते थे। 

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की ए क्रिकेट टीम नेपाल के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी वाली है, जिसका पहला मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि 4 मई को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच कीर्तिपुर में खेले जाएंगे। बता दें कि वेस्टइंडीज के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस वक्त IPL में खेल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: चला पंत का बल्ला तो मच गया हल्ला, सबसे खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी रह गए पीछे

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड