अपडेटेड 30 April 2024 at 23:33 IST
सेलेक्शन के बाद गावस्कर ने क्यों कहा? 'T20 वर्ल्ड कप में अलग खिलाड़ी होंगे हार्दिक पांड्या'
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने T20 वर्ल्ड कप सेलेक्शन के बाद हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी बात कही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: IPL के बीच T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI की ओर से इस मेगा क्रिकेट इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को उप कप्तान बनाया गया है।
भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले बतौर गेंदबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो भारतीय टीम के लिये खेलते समय अलग ही खिलाड़ी होगा।
पांड्या को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का उप कप्तान बरकरार रखा गया है, हालांकि IPL में मुंबई इंडियंस के लिये उनका फॉर्म बहुत खराब रहा है। गावस्कर ने मंगलवार को एक बयान में कहा-
IPL खेलने और देश के लिए खेलने में फर्क है। देश के लिए खेलते समय हर खिलाड़ी अलग होता है और हार्दिक भी अलग होंगे। उन्हें IPL में कई मसलों से जूझना पड़ा है और उन्होंने अच्छे से संभाला है। भारत के लिए बाहर खेलते समय वो बिल्कुल अलग रूप में होंगे। वो सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे और बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 23:33 IST