अपडेटेड 26 April 2024 at 12:21 IST
SRH vs RCB: जब क्रिकेट के शोर के बीच सुनाई गई लोकतंत्र के पर्व की गाथा, गावस्कर ने ऐसा क्या बोला?
IPL मैच के दौरान लोकतंत्र के पर्व की गाथा सुनाई गई है। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपने कमेंट्री वाले अंदाज में वोटिंग की अपील की है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: देश में इस वक्त चुनावी और क्रिकेट (Cricket) का माहौल बना हुआ है। लोकतंत्र का पर्व और क्रिकेट का उत्सव, दोनों एक साथ चल रहे हैं। एक तरफ लोकसभा चुनाव तो दूसरी ओर IPL हो रहा है। देशवासियों के लिए ये दोनों ही चीजें बहुत बड़ी हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) प्रचार में क्रिकेट तो वहीं IPL में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की खुमारी देखने को मिल रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) के बीच गुरुवार को IPL मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में क्रिकेट के शोर के बीच लोकतंत्र के पर्व की गाथा सुनाई गई। ये काम किया भी तो भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने। लिटल मास्टर गावस्कर ने IPL कमेंट्री के दौरान लोगों को खास तरीके से वोट डालने के प्रति जागरुक किया। चुनाव आयोग ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
चुनाव आयोग ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा-
अपने अधिकार का प्रयोग करें और अपना वोट डालें। IPL मैच के दौरान सुनील गावस्कर की वोटिंग अपील को सुनें।
दरअसल सुनील गावस्कर अपने कमेंट्री वाले अंदाज में लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने इस दौरान कहा-
Advertisement
लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। भारतीय आम चुनाव 2024। 97 करोड़ रजिस्टर वोटर और 10.5 लाख मतदान केंद्र। भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव के लिए तैयार है। अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और वोट करें।
बता दें कि देश भर में आज शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1 और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: डांट खाई, फिर भी करते रहे मिन्नतें; ‘जिद्दी’ रिंकू के आगे कोहली को मानना पड़ी हार और फिर…
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 12:21 IST