IPL 2024: डांट खाई, फिर भी करते रहे मिन्नतें; ‘जिद्दी’ रिंकू के आगे कोहली को माननी पड़ी हार और फिर…
रिंकू सिंह ने आखिरकार अपनी जिद्द मनवा ली है। डांट खाने के बावजूद रिंकू कोहली के पीछे पड़े रहे और वो चीज हासिल करके ही माने, जो वो चाहते थे।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय में बड़ा नाम बनाया है। उन्हें यूं तो बिग हिटर के रूप में जाना जाता है। वो शांत स्वभाव के हैं, लेकिन मौजूदा IPL सीजन में उनका जिद्दी रूप देखने को मिला है। ऐसी जिद्द जिसके लिए उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) से डांट तक खानी पड़ी, लेकिन वो अपनी बात मनवा कर ही रहे।
जी हां रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कोहली (Kohli) से डांट खाई, लेकिन वो फिर भी मिन्नतें करते रहे और आखिरकार रिंकू (Rinku) की जिद्द के कोहली (Kohli) को हार माननी पड़ी और रिंकू को वो चीज देनी पड़ी, जिसके लिए वो बच्चों की तरह पीछे पड़ गए थे।
कोहली से मिल गया दूसरा बैट
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार, 21 अप्रैल को IPL मैच खेला गया था, जिसमें KKR के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के पीछे पड़ गए थे। दरअसल रिंकू विराट से दूसरा बैट चाह रहे थे, क्योंकि पहला बैट उनसे टूट गया था।
Advertisement
मैच की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस के दौरान रिंकू सिंह विराट कोहली से मिले थे। इस दौरान उन्होंने कोहली को बताया कि उनकी ओर से दिया गया बैट उनसे टूट गया है। रिंकू ने बताया कि स्पिनर की गेंद पर बैट नीचे से टूट गया है, जिसके जवाब में कोहली ने कहा था कि वो क्या करें। खैर तब तो कोहली ने रिंकू को बल्ला नहीं दिया, लेकिन रिंकू बाज नहीं आए और मैच खत्म होने के बाद कोहली के पीछे-पीछे घूमते रहे और आखिरकार कोहली से नया बैट लेकर माने।
बता दें कि रिंकू सिंह विराट कोहली को अपना आइडल मानते हैं और कोहली से बैट मिलना उनके लिए बहुत बड़ी चीज है। मौजूदा IPL सीजन में किंग कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। विराट के नाम इस सीजन 9 मैचों में 430 रन हैं। वो हाइएस्ट रन स्कोरर होने के साथ ऑरेंज कैप होल्डर हैं, हालांकि रिंकू सिंह इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रिंकू ने 7 मैचों में 107 रन बनाए हैं। 26 रन उनका हाइएस्ट स्कोर है।