जब सहवाग ने अंग्रेजों को दिखाई थी औकात, अफोर्ड नहीं कर पाया था UK का ये बड़ा चैनल; वीरू का खुलासा
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने IPL के बीच एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: आगामी T20 वर्ल्ड कप से पहले देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन हो रहा है। IPL का मौजूदा सीजन काफी रोमांचक गुजर रहा है। टूर्नामेंट में आए दिन थ्रिलर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे फैंस का जोश और जुनून हाई दिख रहा है।
इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अफगानिस्तान, IPL में दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने एक बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल सहवाग (Sehwag) ने IPL के बीच एक बड़ा खुलासा किया है।
सहवाग को अफोर्ड नहीं कर पाया था ये चैनल
दरअसल पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है। सहवाग (Sehwag) ने पोडकास्ट आधारित एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि यूके के एक स्पोर्ट्स चैनल ने सहवाग को ऑफर दिया था, लेकिन वो उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाया था।
Advertisement
सहवाग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के साथ इस यूट्यूब चैनल पर जुड़े थे। गिलक्रिस्ट के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा-
स्काई स्पोर्ट्स ने एक बार फोन किया और कहा कि हम आपको अपने पैनल में रखना पसंद करेंगे। मैंने कहा कि आप मेरा खर्चा नहीं उठा सकते, उन्होंने कहा ‘नहीं, नहीं, हमें अपनी कीमत बताएं, मैंने कहा प्रति दिन 10 हजार पाउंड यानि 10.41 लाख रुपए तो उन्होंने आगे से कहा, 'हां, आप सही हैं। हम आपको अफोर्ड नहीं कर सकते।
इसी दौरान सहवाग से गिलक्रिस्ट ने ये भी पूछा था कि क्या भारतीय खिलाड़ी कभी दूसरी लीग में खेल पाएंगे, जिसके जवाब में वीरू ने कहा कि उन्हें जरूरत नहीं है। वो गरीब देशों में नहीं जाना चाहते, उन्हें यहां कोई कमी नहीं है।