Pak क्रिकेट टीम में अंदरूनी कलह के सवाल पर खुलकर बोले बाबर आजम, कहा- 'मेरे लिए इतना मुश्किल...'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से कुछ ठीक न होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच अब खुद कप्तान बाबर आजम ने इन सवालों के जवाब दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Babar Azam spoke openly on the question of internal discord in Pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अंदरूनी कलह के सवाल पर खुलकर बोले बाबर आजम | Image: ICC

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) में पिछले कुछ समय में खलबली सी देखने को मिली है। पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसा भूचाल आया कि सब कुछ बदल गया। कोच तो छोड़िए बाबर आजम (Babar Azam) को कप्तानी गंवानी पड़ी। 

बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी गई तो पाक टीम में अंदरूनी कलह साफतौर पर दिखाई दी। खबरें ये आईं कि खिलाड़ियों की एक-दूसरे से नहीं बन रही है। पाक टीम के ड्रेसिंग रूम में गर्मागर्मी के माहौल की बातें हुईं। बाबर तब कप्तानी जाने के चलते इन सबसे बचते रहे, लेकिन अब दोबारा पाकिस्तान का कप्तान बनने के बाद उन्हें इन सभी मुद्दों से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा है। 

पाकिस्तान टीम के माहौल पर बाबर से सवाल

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेली रही है, जो आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बीच बाबर आजम से पाकिस्तान टीम में मची खलबली को लेकर सवाल पूछे गए, जिनके बाबर ने खुलकर जवाब दिए।

Advertisement

'खिलाड़ियों में अच्छी बोंडिंग'

पाकिस्तान की वाइट बॉल टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा-

Advertisement

आपके पास ज्यादा जानकारी होगी कि बोंडिंग नहीं है, लेकिन मैं पिछले तीन साल से कप्तान रहा हूं, उसमें मुझे ये चीज नजर नहीं आईं। देखें आप उतार-चढ़ाव और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जोड़ते हैं, जिस वजह से आपको लगता है कि हम इकट्ठे नहीं हैं, लेकिन हमारी जो कोशिश होती है वो पाकिस्तान को मैच जिताने की होती है। व्यक्तिगत गेम तो है नहीं, ये टीम गेम है। जितना हम इस चीज को इकट्ठा रखेंगे और इकट्ठा रहेंगे, अच्छा रहेगा। हमेशा हम इकट्ठा रहते हैं और इस चीज को जारी रखेंगे। 

'प्रदर्शन पर होता है डिबेट'

बाबर आजम ने कहा- 

मेरे लिए ये इतना मुश्किल नहीं है, क्योंकि मैं इन खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। इनके साथ हमारी कम्युनिकेशन है और बोंडिंग हमारी इतनी अच्छी है कि हमें इस चीज का फर्क नहीं पड़ता कि हम मैच हार गए हैं। हां डिबेट करते हैं कि हमें यहां पर अच्छा खेलना चाहिए था या इधर हम गलत थे या इधर हमने अच्छा खेला। हमारी ये कम्युनिकेशन और मजबूत हो रही है। ऐसी बातें आप लोग ही करते हैं। हमेशा आप लोगों की ओर से ही कोई चीज बनाकर बताई जाती है। मैं किसी की बातों पर आकर अपना प्लान नहीं बदलता। हम कोशिश करते हैं कि जो टीम और पाकिस्तान के लिए बेहतर हो, उसे प्राथमिकता दें और उसे आगे रखते हुए चलते रहें। यही मेरा मकसद होता है। यही मेरी ताकत है और मैं इस पर विश्वास करता हूं। 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में पाकिस्तान टीम 1-2 से पिछड़ रही है। पाकिस्तान को गुरुवार को खेले गए चौथे T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड से 4 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में बढ़त ले ली है, ये तब है जब न्यूजीलैंड के कई मेन प्लेयर नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जो उसके T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में IPL मुकाबले में पंत ने किसे कर दिया घायल? मैच के बाद ऑन कैमरा मांगी माफी; VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड