RCB की जीत का जश्न कैसे बना मातम? चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या और मची भगदड़, 11 फैंस की मौत से हड़कंप

RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद अपने होमटाउन में जश्न मनाने पहुंची आरसीबी की विक्ट्री परेड में अचानक भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

stampede in rcb victory parade bengaluru how celebration turns into mourning with several deaths
RCB की विक्ट्री परेड में कैसे मची भगदड़ | Image: X/RCBTweets

RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद अपने होमटाउन में जश्न मनाने पहुंची आरसीबी की विक्ट्री परेड में अचानक भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक RCB की विक्ट्री परेड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे जिसे काबू करना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ।

24 घंटे से भी कम समय में RCB की जीत का जश्न मातम में बदल गई। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RCB का जश्न कैसे मातम में बदला?

बड़ा सवाल ये है कि आखिर बेंगलुरू में ये भगदड़ मची कैसे? सोशल मीडिया पर फैंस कर्नाटक सरकार से कड़े सवाल पूछ रहे हैं। RCB आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीम मानी जाती है। 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली एंड कंपनी चैंपियन बनी। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने उन्हें सम्मान करने के लिए विक्ट्री परेड निकालने का फैसला किया था। इस बात की पूरी उम्मीद थी कि बेंगलुरु में दर्शकों का हुजूम देखने को मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि प्रशासन ने इस समारोह के लिए कितनी और कैसे तैयारी की थी।

बता दें कि आईपीएल ट्रॉफी जीतने के एक दिन बाद यानि 4 जून (आज) आरसीबी की टीम बेंगलुरु में जश्न मनाने पहुंची। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विधान सौधा में IPL2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) टीम को सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि पूरा कर्नाटक बहुत खुश है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB को सफलता मिली है। मैं विराट कोहली को बधाई देता हूं। वे RCB के साथ चट्टान के साथ खड़े रहे... मैं उम्मीद करता हूं कि ये शुरुआत हो और आने वाले सालों में RCB फिर से IPL ट्रॉफी जीते।

Advertisement

18 साल बाद चैंपियन बनी RCB

आईपीएल 2025 के फाइनल की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया। 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद RCB की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी 184 रन ही बना सकी। शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली और जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी, लेकिन 6 रन दूर रह गए। RCB की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इसे भी पढ़ें: हाथ में ट्रॉफी, चेहरे पर मुस्कान... अनुष्का के साथ बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब; VIDEO वायरल

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड