हाथ में ट्रॉफी, चेहरे पर मुस्कान... अनुष्का के साथ बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब; VIDEO वायरल

Bengaluru: 3 जून को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अगले दिन यानि 4 जून (आज) को आरसीबी की टीम अपने होमटाउन पहुंची है। अपने लाडले विराट कोहली को देखने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुष्का शर्मा ने इस लम्हे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

virat kohli and rcb team reaches bengaluru grand celebration in m chinnaswamy stadium anushka sharma shares video
अनुष्का के साथ बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली | Image: X

Bengaluru: RCB के फैंस जिस लम्हे का 18 सालों से इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार आ ही गया। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। 18 सालों का ख्वाब पूरा हुआ तो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर रोते दिखे। भावुक मोमेंट के बाद RCB की टीम और फैंस जश्न में डूब गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा गया कि बेंगलुरु में आरसीबी के जीतते ही एक साथ पूरे शहर में पटाखे फूटने लगे।

3 जून को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अगले दिन यानि 4 जून (आज) को आरसीबी की टीम अपने होमटाउन पहुंची है। अपने लाडले विराट कोहली को देखने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुष्का शर्मा ने इस लम्हे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अनुष्का के साथ बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली

वैसे तो RCB के लॉयल फैंस दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं, लेकिन बेंगलुरु में इस टीम के लिए दीवानगी अलग लेवल की है। जैसे ही विराट कोहली एंड कंपनी बैंगलुरु पहुंची सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया। इस बीच अनुष्का शर्मा ने एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें देख सकते हैं कि किंग कोहली के हाथ में आईपीएल ट्रॉफी है और वो फैंस को देखकर बेहद खुश हैं।

Image

बेंगलुरु में ऐसे मनाया जाएगा जश्न

बेंगलुरु में फैंस विराट कोहली और पूरी टीम के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब रजत पाटीदार एंड कंपनी ट्रॉफी लेकर शहर में पहुंची तो सड़कों पर इतनी भीड़ दिखी कि पुलिस को उन्हें रोकने में हालत खराब हो गया। इसका नतीजा ये निकला कि अब ये फैसला किया गया है कि RCB की टीम सड़क पर बस परेड नहीं करेगी। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2025 की चैंपियन के लिए अब 4 जून को शाम में 5 से 6 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक समारोह होगा। इस समारोह में केवल वैलिड पास वाले फैंस को ही एंट्री मिलेगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को अवॉर्ड में मिली लाखों की कार, लेकिन वो उसे चला क्यों नहीं सकते? वजह जान हो जाएंगे हैरान

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड