SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की नजरें आज 2 महा-रिकॉर्ड्स पर, एलिमिनेटर मैच में RR और SRH के बीच आर-पार की जंग

SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स भिड़ने वाले हैं। इस अहम मैच में आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 2 बड़े रिकार्ड्स तोड़ने के कगार पर है।

Follow : Google News Icon  
Vaibhav Suryavanshi
IPL एलिमिनेटर: वैभव सूर्यवंशी के पास महा-रिकॉर्ड बनाने का मौका | Image: IPL

SRH vs RR Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार, 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में फैंस की नजरें राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। इस मैच में वैभव के पास दो नए कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है। वो अपने ही ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल का एक तोड़ सकते हैं।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले ही एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। हालांकि, वो ओवरऑल लिस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल से पीछे हैं। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। ऐसे में वैभव अगर आज के मैच में 7 छक्के लगा देते हैं, तो वो गेल का रिकार्ड तोड़ देंगे। वहीं, अगर 6 छक्के लगा देते हैं तो बराबरी कर लेंगे।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर

आईपीएल इतिहास में किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। यशस्वी ने 2023 में कुल 625 रन बनाए थे। वहीं, वैभव अभी तक 14 पारियों में 583 रन बना चुके हैं। ऐसे में वैभव को एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए आज के मैच में 43 रन और बनाने होंगे।

SRH vs RR एलिमिनेटर कहां और कब से खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलीमेनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस शाम 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। इस आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier-1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में, क्वालीफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रन से रौंदा, रजत पाटीदार की तूफानी पारी
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड