RCB vs GT Qualifier-1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में, क्वालीफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रन से रौंदा, रजत पाटीदार की तूफानी पारी

RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसे आरसीबी ने आसानी से 92 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ RCB फाइनल में पहुंच गई है।

Follow : Google News Icon  
RCB VS GT Qualifier 1 MATCH RESULT
IPL क्वालीफायर मैच में RCB ने GT को हराकर फाइनल में पहुंचा | Image: IPL

RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार, 26 मई को 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला बीच खेला गया, जिसे बेंगलुरु ने 92 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इस जीत के साथ RCB लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। 

इससे पहले गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के जवाब में गुजरात 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ फाइनल के लिए RCB अब अहमदाबाद जाएगी। वहीं, इस हार के बाद गुजरात 29 मई (शुक्रवार) को क्वालीफायर-2 खेलेगी।

गुजरात की गाड़ी 162 रन पर रुकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। गुजरात की तरफ से सबसे अधिक राहुल तेवतिया ने 68 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 29 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन 14 रन, शुभमन गिल 2 रन, निशांत सिंधु 5 रन, वाशिंगटन सुंदर 8 रन, जेसन होल्डर 0 रन ही बना पाए।

रजत पाटीदार की तूफानी पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम बेंगलुरु की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे अहम भूमिका निभाई। पाटीदार ने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। पाटीदार के अलावा, विराट कोहली 43 रन और कुणाल पांड्या ने 43 रन बनाए।

Advertisement

RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में

क्वालीफायर-1 में जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आपको बता दें कि आरसीबी ने 18 साल बाद 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। आईपीएल का फाइनल मैच 21 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

GT को मिलेगा एक और मौका

आपको बता दें कि इस हार के बाद गुजरात टाइटन्स अभी आईपीएल फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। इस हार के बाद गुजरात को एक और क्वालीफायर मुकाबला खेलने को मौका मिलेगा। गुजरात 29 मई (शुक्रवार) को क्वालीफायर-2, एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से खेलेगी। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड