SRH vs RR: सूर्यवंशी की 'वैभव' पारी, एलिमिनेटर मैच में RR ने SRH को 47 रनों से हराया, हैदराबाद IPL से बाहर

SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसे राजस्थान ने आसानी से 47 रनों से जीत लिया है। राजस्थान की जीत में वैभव हीरो रहे।

Follow : Google News Icon  
srh vs rr Eliminator ipl 2026 match result
एलिमिनेटर मैच में RR ने SRH को हराया, हैदराबाद IPL से बाहर | Image: RR

SRH vs RR Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार, 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला गया, जिसे राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान अब दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से 29 मई को भिड़ेंगी। 

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाई। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली।

हैदराबाद की गाड़ी 196 रन पर रुकी

राजस्थान के 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की गाड़ी 196 रन पर ही रुक गई। हैदराबाद की तरफ से सबसे अधिक नीतीश कुमार रेड्डी ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ईशान किशन ने 33 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा 0 रन, ट्रेविस हेड 17 रन और हेनरिक क्लासेन 18 रन, जैसे धुरंधर फ्लॉप नजर आए। इस हार के साथ हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 की रेस से बाहर हो गई है।  

सूर्यवंशी की 'वैभव' पारी

राजस्थान को एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। वैभव ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 97 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के निकले। वैभव के अलावा, ध्रुव जुरेल ने 50 रन की पारी खेली।

Advertisement

क्वालिफायर-2 में GT से भिड़ंत

इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 मुकाबले में पहुंच गई है, जहां गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत होगी। इन दोनों के बीच क्वालिफायर-2, 29 मई 2026 को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों में से जो जीतेगा वो 31 मई को आरएसीबी से अहमदाबाद में फाइनल खेलेगा।

ये भी पढ़ें: दे छक्के, दे छक्के ..., 12 छक्के और धुआंधार 97 रन; सचिन तेंदुलकर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, कैफ भी पढ़ें कसीदे, जानें किसने क्या कहा?

 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड