अपडेटेड 16 April 2024 at 12:19 IST
कहीं सच ना हो जाए रोहित शर्मा की 'वो' भविष्यवाणी! दिनेश कार्तिक ने बता दिया 'बंदे में है दम'
इस आईपीएल में डीके का बदला हुआ रूप दिखाई दे रहा है। कार्तिक ने 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो 83 रन की पारी महज 35 गेंदों पर खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

Dinesh Karthik: 'शाबाश डीके, वर्ल्ड कप खेलना है...', IPL 2024 में आरसीबी (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 11 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान रोहित शर्मा ने जब ये कहा तो दिनेश कार्तिक मुस्कुरा दिए। कार्तिक ने उस मैच में 23 गेंदों पर 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अब रविवार को हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कार्तिक ने जो जलजला मचाया उसने पंत, सैमसन, केएल राहुल, ईशान किशन और जितेश शर्मा जैसे विकेट कीपर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
टी 20 वर्ल्ड कप से पहले दिनेश कार्तिक का तूफानी खेल उन्हें टीम की दावेदारी की रेस में शामिल कर चुका है। ऐसे में अब चर्चाएं होने लगी हैं कि क्या मजाक में कहे गए रोहित शर्मा की बात सच होगी?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक की बैटिंग में सबकुछ
इस आईपीएल में डीके का बदला हुआ रूप दिखाई दे रहा है। कार्तिक ने 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो 83 रन की पारी महज 35 गेंदों पर खेली। एक बार उम्र (कार्तिक 38 साल के हो चुके हैं) को किनारे कर दें तो डीके की बैटिंग में वो सारे एलिमेंट मौजूद थे जो किसी भी T20 बैटर या फिनिशर में होने चाहिए।
Advertisement
पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा, लंबे-लंबे छक्के मारे
अपनी तूफानी पारी में कार्तिक ने 5 चौके जड़े, वहीं 7 आकाशीय छक्के मारे। स्ट्राइक रेट की बात करें तो 237.14 का रहा। सोचने वाली बात ये है कि उम्र के इस पड़ाव पर कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अबतक का सबसे लंबा छक्का (108 मीटर) मारा। उन्होंने पैट कमिंस जैसे अटैकिंग गेंदबाज के धागे खोल दिए।
Advertisement
कार्तिक का 'स्विच हिट कम रिवर्स स्वीप' रहा सुपरहिट
इस आईपीएल आरसीबी अबतक फु्स्स साबित हुई है तो वहीं कर्तिक सुपरहिट। उन्होंने अबतक 7 मैचों में 226 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 75.33 और स्ट्राइक रेट 205.45 का है। कार्तिक नेअब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 'स्विच हिट कम रिवर्स स्वीप' मारे, वो शॉट इस आईपीएल की सबसे बड़ी हाइलाइट्स बनकर उभरी है।
दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर
| मैच | रन | एवरेज | कैच | स्टंप | |
| टेस्ट | 26 | 1025 | 25.00 | 57 | 6 |
| वनडे | 94 | 1752 | 30.20 | 64 | 7 |
| टी20 I | 60 | 686 | 26.38 | 30 | 8 |
| IPL | 249 | 4742 | 26.64 | 142 | 36 |
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 12:06 IST