IPL 2024 में हैदराबाद ने मचाया कोहराम, मुंबई इंडियंस के खिलाफ बना दिया अब तक का हाइएस्ट स्कोर
दो बार की IPL विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 सीजन में बड़ा धमाका किया है। SRH ने IPL इतिहास का अब तक का हाइएस्ट स्कोर बना डाला है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के 2024 सीजन में बड़ा धमाका हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोहराम मचाया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली SRH ने IPL इतिहास का अब तक का हाइएस्ट स्कोर बना डाला है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार, 27 मार्च को सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बना डाले, जो IPL इतिहास का सबसे हाइएस्ट स्कोर है।
बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली की मौजूदगी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम था, जिसने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन का स्कोर बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों के दम पर ये कारनामा किया है। SRH की ओर से तीन बल्लेबाजों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अर्धशतक बनाए, जबकि एडन मारक्रम ने भी 42 रन की आतिशी पारी खेली। ये चारों बल्लेबाज हैदराबाद की पिच पर छक्कों की ऐसी आंधी लाए कि मुंबई इंडियंस उड़ गई। क्लासेन और अभिषेक ने 7-7, हेड ने 3 और मारक्रम ने एक छक्का जड़ा।