IPL 2024: 'मुंबई में हार्दिक की और ज्यादा हूटिंग होगी...', ये क्या बोल गए मनोज तिवारी

रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद से हार्दिक फैंस के निशाने पर हैं। उनकी हूटिंग को लेकर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former Indian Cricketer Manoj Tiwary comment on Hardik Pandya Hooting
हार्दिक पांड्या की हूटिंग पर बोले मनोज तिवारी | Image: IPL

Manoj Tiwary comment on Hardik Pandya Booing: IPL 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पांड्या के साथ इस समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वो फैंस के निशाने पर हैं। पहले रोहित की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना और फिर रोहित को मैदान पर फील्डिंग के लिए दौड़ाना, ये सब उनके लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। 

हार्दिक की मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह आलोचना हो रही है। इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हार्दिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी को लगता है कि मुंबई इंडियंस 1 अप्रैल को जब मुंबई में अपने घर पर IPL मैच खेलेगी तो कप्तान हार्दिक पंड्या को और ज्यादा हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है। तिवारी का हालांकि मानना है कि इस ऑलराउंडर के पास इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए धैर्य है।

अहमदाबाद में जमकर हुई थी हूटिंग

बता दें कि 2024 सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले हार्दिक रविवार, 26 मार्च को जब अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरे तो अहमदाबाद में फैंस ने उनकी हूटिंग की। मुंबई इंडियंस इस मैच में गुजरात टाइटंस से 6 रन से हार गई थी। मुंबई आज हैदराबाद में दूसरा मुकाबला खेल रही है, जबकि अगले हफ्ते सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी।

Advertisement

'हार्दिक की और हूटिंग होने वाली है'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा- 

Advertisement

आपको ये देखना होगा कि यहां मुंबई में हार्दिक का स्वागत कैसे किया जाता है। मुझे लगता है कि यहां उसकी थोड़ी ज्यादा हूटिंग होने वाली है, क्योंकि एक फैन के रूप में, मुंबई या रोहित शर्मा के फैन के रूप में, किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि कप्तानी हार्दिक को दी जाएगी। रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच ट्रॉफियां दीं, इसके बावजूद उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी। मुझे नहीं पता कि क्या कारण है, लेकिन मुझे लगता है कि ये फैंस को पसंद नहीं आया और मैदान पर आपको इसका रिएक्शन दिख रहा है। 

हालांकि हार्दिक इस स्थिति से जिस तरह निपटे उससे तिवारी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा-

मैं हाल ही में टीवी के माध्यम से जो कुछ भी देख रहा हूं, हूटिंग के बावजूद उसने धैर्य बनाए रखा, वो नर्वस नहीं हुआ जो अच्छे स्वभाव की निशानी है।

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री तिवारी ने कहा कि हार्दिक को अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जिससे कि वो एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छी स्थिति में रहें।

ये भी पढ़ें- CSK के बल्लेबाजों ने की पिटाई तो गुजरात टाइटंस को शमी की आई याद, मोहित बोले- ‘उनकी भरपाई कोई…’

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड