MI vs SRH: फुल पैसा वसूल…अब बल्ले से कहर बरपा रहे Pat Cummins, मुंबई के खिलाफ धागा खोल बैटिंग

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL 2024 में गेंदबाजी के बाद अब बल्लेबाजी में भी जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pat Cummins Thrilling Batting Against MI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पैट कमिंस की तूफानी पारी | Image: IPL

IPL 2024: कहते हैं हर क्रिकेटर का एक सुनहरा वक्त आता है और इस समय ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) इसी दौर से गुजर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या T20 लीग, हर जगह कमिंस का दबदबा देखने को मिल रहा है। चाहे वो कप्तानी में हो या बतौर खिलाड़ी। 

पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े ICC टूर्नामेंट जिताने वाले पैट कमिंस इस समय IPL में खेल रहे हैं और जलवा बिखेर रहे हैं। कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हौसले बुलंद हैं और वो जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वहीं कमिंस ने भी अब तक SRH का पैसा वसूल कराया है। गेंदबाजी में तो कमिंस खतरनाक दिख ही रहे हैं, लेकिन अब वो बल्ले के साथ भी कहर बरपा रहे हैं। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धागा खोल बैटिंग की है।

कमिंस ने खेली तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच खेला जा रहा है, जिसमें SRH के कप्तान पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेली है। कमिंस ने 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर महज 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। SRH ने इस सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन में पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च करके खरीदा था और अब तक उन्होंने पैसा वसूल प्रदर्शन किया है। कमिंस ने अब तक 11 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं और बल्ले के साथ भी छोटे-छोटे बहूमूल्य योगदान दिए हैं।  

Advertisement

आखिरी ओवर में उगली आग

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पिछले कुछ मैचों की तरह सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत नहीं दे सके। अभिषेक मशक्कत करते हुए 16 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि हेड ने 30 गेंदों पर 48 रन बनाए, लेकिन वो लंबी पारी नहीं खेल पाए। नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद भी कुछ नहीं कर पाए। हैदराबाद एक के बाद एक विकेट खो रहा था। उसने 136 के स्कोर पर 8 विकेट खो दिए थे, लेकिन कमिंस ने अंत में आकर आतिशी पारी खेली। पैट कमिंस ने 20वें और आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे और SRH को 173 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद टारगेट डिफेंड करने उतरी है। गेंदबाजों ने उसे शुरुआत दिलाई है, जबकि मेजबान मुंबई मुसीबत में दिख रही है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 5.3 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: Virat Kohli के खिलाफ पाकिस्तान का क्या है प्लान? कप्तान Babar Azam ने दिया ये जवाब

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड