T20 वर्ल्ड कप के लिए गांगुली ने कोहली-रोहित को दी काम की सलाह, विरोधियों के छुड़ाएगी छक्के!

IPL का मौजूदा सीजन आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ी सलाह दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sourav Ganguly Valuable Advice to Rohit Sharma & Virat Kohli
गांगुली ने T20 वर्ल्ड कप के लिए कोहली-रोहित को दी बड़ी सलाह | Image: IPL/PTI

T20 World Cup: इंडियन प्रीमियर लाग (IPL) का मौजूदा सीजन काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल IPL 2024 के खत्म होने के ठीक बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। जी हां IPL 2024 के बाद T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में IPL के मौजूदा सीजन के मायने बढ़ गए हैं। 

IPL के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को T20 वर्ल्ड कप के लिए काम की सलाह दी है, जो विरोधियों के छक्के छुड़ा देगी।

'शुरुआत से ही अटैकिंग क्रिकेट खेलें'

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर आक्रमण करना चाहिए। दरअसल IPL के मौजूदा सीजन में कई युवा खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है और टीमें रिकॉर्ड स्कोर बना रही हैं।

Advertisement

गांगुली ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- 

हमने देखा कि रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में किस तरह से बल्लेबाजी की थी। वो आए और पहली ही गेंद से हिट लगाने लगे और हम पहले 7 ओवरों में विपक्षी टीम पर इतना दबाव बनाने में सफल रहे। इससे निचले क्रम को राहत मिली। मुझे लगता है कि विराट और रोहित को भी ऐसा ही करना चाहिए। वो महान खिलाड़ी हैं। भारत के लिए, T20 क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण बात है और मैंने ये बात ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल T20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ से भी कही थी। बस खेलो डर के बिना। अगर आप विकेट खो देते हैं तो आप पारी को नियंत्रित कर सकते हो, लेकिन बस जाओ और हिटिंग करो। 

बता दें कि रोहित और विराट के लिए पिछले साल भारत में यादगार क्रिकेट वर्ल्ड कप रहा था। विराट कोहली ने 11 मैचों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि रोहित ने 11 मैचों में 54.27 की औसत से 125 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में आगामी T20 वर्ल्ड कप में भी इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- LIVE मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने जमकर किया शो ऑफ, क्रीज पर निकली हवा तो हो गए ट्रोल; VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड