LIVE मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने जमकर किया शो ऑफ, क्रीज पर निकली हवा तो हो गए ट्रोल; VIDEO

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। उनका एक वीडियो शेयर कर उन पर तंज कसा जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardik Pandya Trolling For Doing Pushups in Live Match
लाइव मैच के दौरान मैदान पर दंड मारने को लेकर ट्रोल हुए हार्दिक पांड्या | Image: X@nibraz88cricket

IPL 2024: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन एक और मैच गंवा दिया है। मुंबई (Mumbai) को IPL 2024 में पांचवीं हार मिली है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार, 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का अपना आठवां मुकाबला खेला, जिसमें उसे 9 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 

हार्दिक (Hardik) की मुसीबतें वैसे ही कम होने का नाम नहीं ले रहीं थी कि अब एक और हार के बाद उनकी ट्रोलिंग फिर तेज हो गई है। मुंबई के फैंस अब भी हार्दिक को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह कप्तान स्वीकार करने नहीं कर रहे हैं और ऊपर से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खराब प्रदर्शन, वो चारों तरफ से फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब उन्हें उनके लिए शो ऑफ के लिए ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं। 

हार्दिक का वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर हार्दिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच सोमवार को हुए IPL मैच का है। 

Advertisement

इस वीडियो में हार्दिक मैदान पर बाउंड्री किनारे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) डगआउट में पुश अप यानि दंड लगाते नजर आ रहे हैं। हार्दिक अपनी बैटिंग से पहले मैदान पर ही पुशअप लगाकर दम दिखा रहे हैं, लेकिन क्रीज पर जाकर उनकी हवा निकल गई और इसी को लेकर उनकी ट्रोलिंग हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हार्दिक का ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 

ड्रेसिंग रूम में क्यों नहीं? प्योर शो ऑफ। 

दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में हार्दिक बैटिंग के साथ फ्लॉप नजर आए। कप्तान हार्दिक ने 10 गेंदों पर 10 रन ही बनाए और आउट होकर बाहर चले गए। उन्होंने 2 ओवर भी डाले, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 21 रन खर्च किए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले चहल का बड़ा धमाका, IPL में रचा इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड