सौरव गांगुली ने BCCI को दी सलाह, कहा- IPL में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने का तरीका ढूंढना होगा

गांगुली ने कहा, आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन हो

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly | Image: PTI

IPL 2024: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सपाट पिचों पर और ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी के तौर पर अतिरिक्त बल्लेबाज की मौजूदगी से गेंदबाजों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने का तरीका ढूंढना होगा।

आईपीएल के इस चरण में अब तक की पिचें बल्लेबाजों के लिए मुफीद रही हैं। टीम अब आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर रही हैं। गांगुली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं है। उनके खिलाफ हर जगह रन बनाये जा रहे हैं और भविष्य में इस ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन रहना चाहिए। ’’

आईपीएल की संचालन संस्था ने मौजूदा सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच समानता के प्रयास में गेंदबाजों को अधिकतम दो बाउंसर डालने की भी अनुमति दी है। कुछ ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में असंतुलन का कारण मानते हैं। गांगुली के अलावा महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी गेंदबाजों के संबंध में अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली फैंस के लिए आई बुरी खबर, टीम के 2 स्टार खिलाड़ी चूकेंगे मुकाबला - Republic Bharat

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड